10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की?

सारांश

गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में भाजपा नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं, जहां चुनावी रणनीतियों, उम्मीदवारों के चयन और पार्टी संगठन को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। क्या ये बैठकें बिहार में भाजपा की चुनावी सफलता का आधार बनेंगी? जानें इस लेख में।

मुख्य बातें

गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।
बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।
चुनावों के मद्देनजर पार्टी संगठन को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी ली।
भाजपा की चुनावी रणनीतियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

पटना, २६ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में चुनावी गतिविधियाँ अब तेजी से बढ़ रही हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पटना में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया और मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित किया। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बिहार पहुंचे और भाजपा के नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें की।

गृह मंत्री अमित शाह ने शाम को पटना पहुँचने के बाद सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय का रुख किया। वहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। इस बैठक में भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में अमित शाह ने चुनाव से संबंधित पार्टी संगठन को मजबूत करने, उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपने एक्स पर लिखा, "आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारीगण एवं प्रवासी प्रभारी की बैठक आयोजित की गई।"

उन्होंने आगे कहा, "इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। निश्चित रूप से यह संवाद संगठन की मजबूती के साथ-साथ बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय एवं सुशासन के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करेगा।"

इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने चंपारण और सारण क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव के संदर्भ में बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। इन क्षेत्रों के १० संगठनात्मक जिलों के ४५ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सांसद, एमएलए, विधान परिषद सदस्य, पार्टी के जिला अध्यक्ष, पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य और विधानसभा के प्रभारी शामिल हुए। बताया गया कि इस बैठक में शाह ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी के बारे में पूरी जानकारी ली। शाह का शनिवार को समस्तीपुर और अररिया जाने का कार्यक्रम है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में किससे बैठक की?
गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।
बैठक में कौन-कौन उपस्थित थे?
बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, दिलीप जायसवाल, गिरिराज सिंह समेत कई मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या था?
बैठक में चुनावी रणनीतियों, उम्मीदवारों के चयन और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
अमित शाह का अगला कार्यक्रम क्या है?
अमित शाह का शनिवार को समस्तीपुर और अररिया जाने का कार्यक्रम है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले