29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीएसटी दरों में कमी से देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीएसटी दरों में कमी से देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा?

सारांश

फरीदाबाद, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जीएसटी दरों में कमी के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कदम व्यापारी वर्ग और उपभोक्ताओं के लिए राहत प्रदान करेगा। जानिए इस निर्णय से किस प्रकार के लाभ होंगे।

मुख्य बातें

जीएसटी दरों में कमी से व्यापारियों को राहत मिलेगी।
उपभोक्ताओं के लिए सामान की कीमतें कम होंगी।
छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी।
आर्थिक विकास में तेजी आएगी।
इससे नवरात्रि और अन्य त्योहारों के समय खरीदारी में वृद्धि होगी।

फरीदाबाद, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार आम जनता, व्यापारी वर्ग, छोटे उद्योगों तथा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएसटी दरों में कमी का सीधा लाभ फरीदाबाद सहित पूरे देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को मिलेगा।

सांसद कार्तिकेय शर्मा सोमवार को भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह के संयोजन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी भारत की कर प्रणाली में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण सुधार है। इसका उद्देश्य जीएसटी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, डिजिटल एवं व्यापारियों के लिए सरल बनाना है। नई व्यवस्था से टैक्स प्रक्रिया आसान होगी और व्यापारियों के लिए कर अनुपालन में सुविधा होगी।

उन्‍होंने कहा कि इस महीने से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे कई त्‍योहार शुरू होते हैं। इस दौरान लोगों को खरीदारी करनी होती है, जिसका सीधा फायदा जनता को मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने और सामाजिक कल्याण हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया। प्रेस वार्ता के दौरान व्यापारियों और नागरिकों को यह जानकारी दी गई कि नई जीएसटी व्यवस्था व्यापारियों के लिए कर प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगी, डिजिटल प्रणाली के माध्यम से कर अनुपालन आसान होगा और उपभोक्ताओं को भी इसके लाभ सीधे मिलेंगे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से व्यवसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, देश में आर्थिक विकास की गति बढ़ेगी और छोटे एवं मध्यम उद्योगों को मजबूती मिलेगी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए जनता के बीच जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस प्रकार, ‘जीएसटी बचत उत्सव’ कार्यक्रम ने फरीदाबाद में व्यापारियों और नागरिकों में उत्साह और विश्वास का संचार किया और सरकार की नीतियों के प्रति लोगों में सकारात्मक संदेश दिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम मानते हैं कि जीएसटी दरों में कमी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सीधे लाभ होगा। यह कदम न केवल आर्थिक विकास में सहायक होगा, बल्कि छोटे उद्योगों को भी मजबूती प्रदान करेगा। हमें इस निर्णय की सराहना करनी चाहिए और इसे सफल बनाने के लिए सजग रहना चाहिए।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी दरों में कमी से क्या लाभ होगा?
जीएसटी दरों में कमी से व्यापारियों को कर अनुपालन में आसानी होगी और उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर सामान खरीदने का अवसर मिलेगा।
क्या यह निर्णय छोटे उद्योगों को प्रभावित करेगा?
हाँ, यह निर्णय छोटे और मध्यम उद्योगों को बल देने में सहायक साबित होगा।
इस निर्णय का सामाजिक प्रभाव क्या होगा?
इससे व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले