ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से गुना क्षेत्र में बढ़ी रेल सेवाएँ, अशोकनगर और कोलारस को मिली नई कनेक्टिविटी

Click to start listening
ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से गुना क्षेत्र में बढ़ी रेल सेवाएँ, अशोकनगर और कोलारस को मिली नई कनेक्टिविटी

सारांश

गुना संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं में सुधार किया गया है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस के निवासियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। यह क्षेत्र के आर्थिक विकास में सहायक साबित होगा।

Key Takeaways

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से रेल सेवाओं में सुधार।
  • अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस का ठहराव।
  • कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस का ठहराव।
  • यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि की संभावना।

भोपाल, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं में वृद्धि की गई है। सांसद और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस के निवासियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में क्षेत्र को मिली नई रेल सुविधा का उल्लेख करते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने 12 मार्च को अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस (19801/02) और कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/10) के ठहराव को स्वीकृति दी है। यह निर्णय यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सुगम बनाएगा।

दरअसल, सिंधिया ने 26 फरवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अशोकनगर और कोलारस में इन ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता बताई थी। उनके पत्र पर रेल मंत्रालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इन दोनों स्टॉपेज को स्वीकृति दी है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को सीधी और बेहतर रेल सेवा उपलब्ध होगी।

अब अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस और कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

इस बड़ी सौगात पर सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुविधा मोदी सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह निर्णय अशोकनगर और कोलारस के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा लेकर आएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी।

Point of View

बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को भी गति देगा। यह एक सकारात्मक परिवर्तन है जो मोदी सरकार की योजनाओं का हिस्सा है।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

अशोकनगर में कौन सी ट्रेन का ठहराव हुआ है?
अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस (19801/02) का ठहराव स्वीकृत हुआ है।
कोलारस में कौन सी ट्रेन का ठहराव हुआ है?
कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/10) का ठहराव स्वीकृत हुआ है।
यह निर्णय कब लिया गया?
यह निर्णय 12 मार्च को लिया गया।
इस पहल से यात्रियों को क्या लाभ होगा?
इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
सिंधिया ने यह पहल क्यों की?
सिंधिया ने क्षेत्र की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की।
Nation Press