19 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणा के नूंह में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणा के नूंह में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार हुए?

सारांश

हरियाणा के नूंह जिले में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने वाले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। क्या यह घटना पुलिस की तत्परता को दर्शाती है?

मुख्य बातें

सोशल मीडिया पर धमकियाँ गंभीर हैं।
पुलिस की तत्परता सराहनीय है।
भाजपा नेता की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित बनाना आवश्यक है।

नूंह, 26 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष फिरोजपुर झिरका को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले दूसरे आरोपी को पकड़ लिया है।

आरोपी की पहचान मुन्ना पुत्र इकबाल निवासी हिरवाड़ी थाना सदर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को बरामद किया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर झिरका अजायब सिंह के अनुसार, इस संदर्भ में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नूंह पुलिस को शिकायत की थी कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट पर मुन्ना डैमरोत और मोईन खान ने धमकी भरे और अश्लील कमेंट किए और जान से मारने की धमकी दी। नूंह पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना शहर फिरोजपुर झिरका में केस दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

18 दिसंबर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मोईन खान पुत्र जाकिर निवासी रंगाला राजपुर थाना शहर फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद फिरोजपुर झिरका पुलिस ने बुधवार को आरोपी मुन्ना डैमरोत को भी गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया।

अजायब सिंह, डीएसपी फिरोजपुर झिरका ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष निशा सैनी की सुरक्षा का मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में है और इसकी भी जांच की जा रही है।

इसी बीच, हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की कि कुख्यात अपराधियों, ड्रग तस्करों की धरपकड़ और अपराधियों के अड्डों पर रेड लगातार जारी है। इसका उद्देश्य अपराधियों को जेल भेजना और सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित रखना है, ताकि लोग बेखौफ जीवन व्यतीत कर सकें।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को कुल 348 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 35 जघन्य तथा 7 भगोड़े अपराधी शामिल हैं।

इस दौरान 8 के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया और 2 की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ साझा की गई।

पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट के 7 मुकदमे में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 8 कट्टा/पिस्तौल तथा 13 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस दौरान दर्जनों ड्रग तस्कर पकड़े गए और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा सकता है। हमें ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
19 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस आरोपी को गिरफ्तार किया गया?
मुन्ना पुत्र इकबाल और मोईन खान को गिरफ्तार किया गया है।
क्या आरोपी ने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी?
हाँ, आरोपी ने फेसबुक पर धमकी भरे और अश्लील कमेंट किए थे।
पुलिस ने कितने अपराधियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने 25 दिसंबर को कुल 348 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले