14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणा कांग्रेस जिला अध्यक्षों का चयन सही दिशा में है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणा कांग्रेस जिला अध्यक्षों का चयन सही दिशा में है?

सारांश

हरियाणा कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पर्यवेक्षक लाल जी देसाई ने नेताओं के साथ बैठक कर सुझाव लिए। क्या यह बदलाव पार्टी को मजबूत करेगा?

मुख्य बातें

हरियाणा कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया को तेज किया है।
पर्यवेक्षक लाल जी देसाई ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।
सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय ली जा रही है।
यह प्रक्रिया पार्टी में लोकतंत्र को मजबूत करेगी।
कांग्रेस पार्टी गांधी और नेहरू की विचारधारा पर आधारित है।

चंडीगढ़, 18 जून (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी अब अपने जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए एक्शन मोड में आ गई है। इस विषय पर कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक लाल जी देसाई बुधवार को पंचकूला पहुंचे और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सभी नेताओं के साथ एक-एक कर बैठक कर सुझाव लिए गए। इस दौरान कालका विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग अध्यक्ष रामकृष्ण गुर्जर और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

पर्यवेक्षक लाल जी देसाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रदेश में पार्टी के नए जिलाध्यक्षों के चुनाव के बारे में जानकारी दी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया, "पिछले दिनों शीर्ष नेता राहुल गांधी (लोकसभा प्रतिपक्ष) ने हरियाणा दौरे के दौरान सभी 22 जिलों के एआईसीसी ऑब्जर्वर और पीसीसी ऑब्जर्वर की बैठक ली थी। बैठक में संगठन सृजन अभियान की प्रक्रिया के बारे में बताया गया, जिसकी शुरुआत सर्वप्रथम गुजरात से हुई थी। इसके अंतर्गत एक महीने तक गुजरात में सभी नेताओं के साथ मिलने का कार्य हुआ था।"

उन्होंने बताया, "इसी क्रम में हरियाणा में बुधवार को एआईसीसी के ऑब्जर्वर हर जिले में जाकर सीनियर नेताओं से मिल रहे हैं। ग्रुप मीटिंग कर रहे हैं, फीडबैक लिया जा रहा है। पूरे देश में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज है। पहले जहां कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के चयन के लिए प्रदेश के सीनियर नेता, पार्टी के हाईकमान के साथ मिलकर बात करते थे, वहीं अब इस क्रम में बदलाव करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत की जा रही है। इस चयन के लिए सभी की राय ली जा रही है।"

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कहा, "अगर देश के लोकतंत्र को मजबूत करना है तो उससे पहले हम पार्टी के अंदर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी गांधी और नेहरू की विचारधारा को लेकर चलती है। हमारी सोच संघ जैसी नहीं है। संघ में तो नागपुर से एक नाम आता है और उसी पर ठप्पा लग जाता है। हमने जो प्रक्रिया शुरू की है, उसे पार्टी के कार्यकर्ता खूब पसंद कर रहे हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह साफ है कि हरियाणा कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्षों का चयन एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल पार्टी में लोकतंत्र को मजबूत करेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं की आवाज को भी सुनने का एक अवसर प्रदान करेगा।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस जिला अध्यक्षों का चयन कब किया जाएगा?
कांग्रेस जिला अध्यक्षों का चयन इस महीने के अंत तक किया जाएगा।
क्या इस प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है?
हां, इस चयन प्रक्रिया में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय ली जा रही है।
कांग्रेस पार्टी का यह नया कदम क्यों महत्वपूर्ण है?
यह कदम पार्टी में लोकतंत्र को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
    क्या हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है? राव नरेंद्र सिंह बने नए प्रदेश अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मिला विधायक दल का नेतृत्व
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले