26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्षों का चयन महत्वपूर्ण है? - खड़गे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्षों का चयन महत्वपूर्ण है? - खड़गे

सारांश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में इंदिरा भवन में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन के लिए बैठक हुई। इस बैठक में संगठन को मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। जानिए इस बैठक की खास बातें और कांग्रेस का भविष्य क्या होगा!

मुख्य बातें

कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान जारी है।
जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को तेज़ किया जाएगा।
जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कांग्रेस ने आम नागरिकों के साथ अपने संबंधों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

नई दिल्ली, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंदिरा भवन में गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन के लिए नियुक्त एआईसीसी ऑब्जर्वर्स ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मज़बूत बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जिला स्तर पर नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को तेज़ करने पर जोर दिया गया।

इस बैठक के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का एक पुराना बयान साझा करते हुए लिखा कि कांग्रेस ने उन करोड़ों मूक इंसानों के साथ निकटता बनाए रखी है, जिनका वह प्रतिनिधित्व करती है। जब कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने विचारों और जीवन में इन करोड़ों लोगों के साथ जुड़ जाएंगे तो कांग्रेस समितियां ऐसा पुण्य स्थल बन जाएंगी जो अन्याय से पीड़ित स्त्री-पुरुषों की समस्याओं का समाधान देंगी।

उन्होंने आगे लिखा कि गुरुवार को संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन के लिए बनाए गए एआईसीसी ऑब्जर्वर्स की बैठक हुई।

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंदिरा भवन में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत राजस्थान और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की और संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए सुझाव साझा किए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की अहम मीटिंग आयोजित हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया एवं संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह उस सामाजिक दायित्व को भी ध्यान में रखता है, जिसके तहत पार्टी ने हमेशा आम नागरिकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखा है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य क्या है?
संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना है।
कौन-कौन से राज्य इस बैठक में शामिल थे?
बैठक में तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन पर चर्चा हुई।
बैठक में किसने भाग लिया?
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले