26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में तिरंगा फहराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में तिरंगा फहराया?

सारांश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए विकास और सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया। यह पहला मौका है जब वह रांची में मुख्य समारोह में अनुपस्थित रहे।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में तिरंगा फहराया।
इन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
मुख्यमंत्री के पिता शिबू सोरेन का निधन हुआ।
यह पहला अवसर है जब वे रांची के मुख्य समारोह में अनुपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सद्भाव और विकास पर जोर दिया।

रांची/रामगढ़, 15 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में झंडात्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी झारखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राज्य का गठन होने के बाद यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री राजधानी रांची में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। इस बार मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री के अनुपस्थित रहने का कारण उनके परिवार में शोक है।

4 अगस्त को उनके पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने उन्हें मुखाग्नि दी थी और तब से वे अपने पैतृक गांव में ही रह रहे हैं। संथाल आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार, श्राद्ध कर्म संपन्न होने तक मुखाग्नि देने वाला गांव की सरहद से बाहर नहीं जाता। वह 12 दिनों तक श्राद्ध के लिए निर्धारित वस्त्रों में ही रहता है।

दिवंगत शिबू सोरेन के श्राद्ध संस्कार का मुख्य कार्यक्रम 15 और 16 अगस्त को नेमरा गांव में आयोजित हो रहा है। इस कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्राद्ध वाले वस्त्र पहनकर गांव में ध्वज फहराया। नेमरा में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और राज्य की तरक्की के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड की आज़ादी और पहचान में जिन लोगों ने बलिदान दिया, उनकी विरासत को संजोना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने राज्यवासियों से विकास, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए योगदान देने की अपील की।

संपादकीय दृष्टिकोण

राज्य की प्रगति और सामाजिक एकता को बनाए रखने की आवश्यकता है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री ने तिरंगा कब फहराया?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अगस्त को अपने पैतृक गांव नेमरा में तिरंगा फहराया।
मुख्यमंत्री रांची के मुख्य समारोह में क्यों नहीं गए?
मुख्यमंत्री अपने परिवार के शोक के कारण रांची के मुख्य समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए।
शिबू सोरेन का निधन कब हुआ?
झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त को हुआ था।
मुख्यमंत्री ने किस परंपरा का पालन किया?
मुख्यमंत्री ने संथाल आदिवासी समाज की परंपरा का पालन करते हुए श्राद्ध कर्म संपन्न होने तक गांव से बाहर नहीं जाने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने किस बात पर जोर दिया?
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से विकास, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए योगदान देने की अपील की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले