14 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हिमाचल में बारिश का कहर थमने वाला है? हमीरपुर डिवीजन को अब तक 211 करोड़ का नुकसान, ऊना सबसे ज्यादा प्रभावित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हिमाचल में बारिश का कहर थमने वाला है? हमीरपुर डिवीजन को अब तक 211 करोड़ का नुकसान, ऊना सबसे ज्यादा प्रभावित

सारांश

हमीरपुर, 6 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हमीरपुर डिवीजन को अब तक 211 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो चुका है। जानिए, किस क्षेत्र ने सबसे ज्यादा नुकसान झेला है और राहत कार्य कैसे चल रहे हैं।

मुख्य बातें

हमीरपुर डिवीजन को 211 करोड़ का नुकसान।
ऊना जिले में 70 करोड़ का नुकसान।
36 सड़कें बंद हैं, जिनमें से 20 धर्मपुर में हैं।
विभाग ने राहत कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया।
भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं बढ़ रही हैं।

हमीरपुर, 6 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। राज्य के निचले क्षेत्रों में लगातार हो रहे नुकसान का सिलसिला जारी है। विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के हमीरपुर डिवीजन को अब तक 211 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो चुका है। यह जानकारी विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी ने दी।

मुख्य अभियंता विजय चौधरी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में सड़कों और पुलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान ऊना जिले को हुआ है, जहां बारिश और भूस्खलन के चलते 70 करोड़ रुपए से अधिक की क्षति का आकलन किया गया है। यहां चार बड़े पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

विजय चौधरी ने बताया कि हमीरपुर जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 11.48 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि बिलासपुर जिले में अब तक 42 करोड़ रुपए की क्षति का अनुमान है। धर्मपुर क्षेत्र भी बारिश से खासा प्रभावित हुआ है, जहां कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि हमीरपुर जोन की कुल 36 सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई थीं, जिनमें से अकेले धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 20 सड़कें अवरुद्ध थीं। विभाग की टीम और जेसीबी मशीनों के जरिए इन रास्तों को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है। मुख्य अभियंता ने बताया कि विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल हो सके और लोगों को आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द मिल सकें।

अभी भी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

और हमें इसके प्रति गंभीरता से विचार करना होगा।
RashtraPress
14 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कारण क्या है?
हिमाचल प्रदेश में बारिश का मुख्य कारण मानसून है, जो हर साल इस क्षेत्र में भारी बारिश लाता है।
भारी बारिश से किस क्षेत्र को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ?
ऊना जिले को भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
राहत कार्यों की जानकारी कैसे मिलेगी?
राहत कार्यों की जानकारी स्थानीय प्रशासन या मीडिया के जरिए प्राप्त की जा सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 घंटे पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले