इमरान मसूद का बयान: 'धुरंधर 2' नफरत फैलाने का एजेंडा!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
इमरान मसूद का बयान: 'धुरंधर 2' नफरत फैलाने का एजेंडा!

सारांश

सहारनपुर में इमरान मसूद ने 'धुरंधर 2' को नफरत फैलाने वाला प्रायोजित एजेंडा बताया। जानिए उनके तर्क और फिल्म पर उनकी प्रतिक्रिया।

मुख्य बातें

इमरान मसूद ने फिल्म को नफरत फैलाने का एजेंडा बताया।
फिल्म में माफिया अतीक अहमद को दर्शाया गया है।
भारत में 25 करोड़ मुसलमान हैं, जिन्हें बाहर नहीं निकाला जा सकता।
राज ठाकरे के बयान पर नफरत फैलाने की बात की गई।
इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति पर चर्चा की गई।

सहारनपुर, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। फैंस की तरफ से इसे सराहना मिल रही है, लेकिन कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस फिल्म को बकवास करार दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म एक प्रायोजित नफरत फैलाने का एजेंडा है।

फिल्म 'धुरंधर 2' में माफिया अतीक अहमद के आईएसआई से संबंधों को दर्शाने पर इमरान मसूद ने इसे बकवास कहा। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया है और फिल्म में उसका महिमामंडन किया गया है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने बताया कि देश में 25 करोड़ मुसलमान मौजूद हैं। उन्हें देश से बाहर नहीं निकाला जा सकता। नफरत फैलाने से देश की प्रगति में बाधा आएगी और इससे कुछ हासिल नहीं होगा। भारत के 25 करोड़ मुसलमान कहाँ जाएंगे? यह फिल्म सरकार द्वारा संचालित एक एजेंडा है।

जम्मू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से मुहम्मद अली जिन्ना का नाम हटाने की मांग पर इमरान मसूद ने कहा कि जिन्ना के बारे में अधिक जानकारी दी जानी चाहिए ताकि लोग समझ सकें कि देश के विभाजन में उनकी भूमिका क्या थी। जिन्ना के साथ मिलकर विभाजन को अंजाम देने वाले सभी लोगों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम में मराठी खिलाड़ियों को लेकर राज ठाकरे के बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि नफरत फैलाना बंद करें, तब सब कुछ स्पष्ट होगा।

मिडिल ईस्ट युद्ध के संदर्भ में इमरान मसूद ने कहा कि इजरायल ने ईरान को नष्ट करने का सपना देखा था, लेकिन ईरान ने इजरायल को खंडहर बना दिया है। वही इजरायल, जिसकी दादागिरी पूरी दुनिया में चलती थी, आज खुद को कमजोर महसूस कर रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इमरान मसूद ने 'धुरंधर 2' पर क्या टिप्पणी की?
उन्होंने इसे नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा बताया है।
क्या फिल्म में माफिया अतीक अहमद के संबंधों को दिखाया गया है?
हां, फिल्म में अतीक अहमद के आईएसआई से कनेक्शन को दर्शाया गया है।
इमरान मसूद का क्या कहना है मुस्लिम समुदाय के बारे में?
उन्होंने कहा कि 25 करोड़ मुसलमान देश से बाहर नहीं जा सकते।
राज ठाकरे के बयान पर इमरान मसूद का क्या प्रतिक्रिया थी?
उन्होंने कहा कि नफरत फैलाना बंद करें, तब सब कुछ स्पष्ट होगा।
मिडिल ईस्ट युद्ध पर इमरान मसूद का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि इजरायल ने ईरान को नष्ट करने का सपना देखा था, लेकिन ईरान ने इजरायल को कमजोर कर दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले