28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने नई यात्रा सलाह जारी की है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने नई यात्रा सलाह जारी की है?

सारांश

इंडिगो एयरलाइंस ने काठमांडू हवाई अड्डे की स्थिति के मद्देनजर नई यात्रा सलाह जारी की है। जानिए इससे प्रभावित यात्रियों के लिए क्या विकल्प उपलब्ध हैं और क्यों यह सलाह जरूरी हो गई।

मुख्य बातें

इंडिगो एयरलाइंस ने नई यात्रा सलाह जारी की है।
काठमांडू हवाई अड्डा बंद है।
यात्रियों के लिए लचीले विकल्प उपलब्ध हैं।
सेना को एयरपोर्ट की सुरक्षा हेतु तैनात किया गया है।
यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

नई दिल्ली, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंडिगो एयरलाइंस ने काठमांडू हवाई अड्डे के बंद होने की अवधि बढ़ाए जाने के बाद एक नई यात्रा सलाह जारी की है।

इस सलाह के अनुसार, काठमांडू से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 10 सितंबर को शाम 6 बजे तक रद्द रहेंगी। यह निर्णय नेपाल में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और हवाई अड्डे की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कहा, "हम जानते हैं कि इस अनिश्चितता के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है। कंपनी ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उनके लिए लचीले विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इसके तहत, काठमांडू से उड़ानों के लिए री-शिड्यूल और कैंसिलेशन पर छूट 12 सितंबर तक लागू रहेगी। यह सुविधा उन यात्रियों पर लागू होगी, जिन्होंने 9 सितंबर या उससे पहले बुकिंग कराई थी। प्रभावित यात्री अपनी यात्रा का विकल्प चुनने या रिफंड के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर जा सकते हैं।"

हालांकि, उड़ानें अभी रुकी हुई हैं, लेकिन इंडिगो की टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। कंपनी का कहना है कि जैसे ही अनुमति मिलेगी, उड़ान सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी। इसके लिए नियमित अपडेट्स एयरलाइन के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से साझा किए जाएंगे। इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

नेपाल में पिछले कुछ दिनों से जेन-जी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके कारण काठमांडू का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद करना पड़ा।

प्रदर्शनकारी सरकार के भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंधों के खिलाफ सड़कों पर उतरे। इस हिंसा में कुछ लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना को तैनात किया गया है।

इंडिगो के इस कदम से कई यात्री प्रभावित हुए हैं, खासकर वे जो नेपाल से भारत या अन्य देशों की यात्रा की योजना बना रहे थे। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसकी प्राथमिकता है।

एयरलाइंस ने सलाह दी है कि यात्री समय-समय पर आधिकारिक अपडेट्स चेक करते रहें ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंडिगो एयरलाइंस की नई यात्रा सलाह का क्या मतलब है?
यह सलाह काठमांडू हवाई अड्डे के बंद होने के कारण उड़ानों के रद्द होने की जानकारी देती है।
क्या प्रभावित यात्री अपनी टिकट को बदल या रद्द कर सकते हैं?
हां, यात्रियों के लिए लचीले विकल्प उपलब्ध हैं जिसमें 12 सितंबर तक री-शिड्यूल और कैंसिलेशन पर छूट शामिल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले