29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ईरानी सेना के चीफ का अमेरिका को 'करारा जवाब' देने का इरादा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ईरानी सेना के चीफ का अमेरिका को 'करारा जवाब' देने का इरादा है?

सारांश

ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल अमीर हातामी ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान कड़ा जवाब देगा। इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए, जानें ईरान और अमेरिका के बीच तनाव की नई परतें।

मुख्य बातें

ईरानी सेना के नए प्रमुख ने अमेरिका को दी चेतावनी।
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हमले किए।
इजरायल ने ईरान के एयरपोर्ट पर हमले किए।

तेहरान, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। हाल ही में अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में, ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल अमीर हातामी ने अमेरिका को 'करारा जवाब' देने की चेतावनी दी है।

मेजर जनरल अमीर हातामी ने कहा, "हमने अमेरिका का सामना कई बार किया है। जब भी उन्होंने हम पर हमला किया, हमें कड़ा जवाब मिला है।"

उन्होंने आगे कहा, “हम लड़ेंगे, हम खुशी के लिए लड़ेंगे। हमारे कई सैनिक शहीद हुए हैं, लेकिन हम पूरी ताकत और साहस के साथ लड़ेंगे। आपको हमारी ताकत पर भरोसा होना चाहिए।”

हाल ही में अमीर हातामी को ईरानी सेना के नए चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है।

ज्ञातव्य है कि अमेरिका ने भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे ईरान की तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, एस्फाहान और नतांज पर हमला किया था।

इस हमले के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव डालते हुए कहा था कि उसे संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत होना होगा। ट्रंप ने यह भी धमकी दी थी कि अगर ईरान शांति स्थापित नहीं करता, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।

सोमवार को, इजरायली सेना ने ईरान के छह एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया, जिनमें मशहद, तेहरान, देज़फुल, शाहिद बख्तरी, तबریز और हमादान शामिल हैं।

इजरायली सेना के बयान के अनुसार, उसने ड्रोन हमले की मदद से ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर को नष्ट कर दिया है। इसमें अंडरग्राउंड बंकर्स, हवाई पट्टियां, फ्यूल भरने वाले विमान और ईरान के एफ-14, एफ-5 और एएच-1 जैसे लड़ाकू विमान भी शामिल हैं।

दूसरी ओर, इजरायली हमलों का जवाब देते हुए, ईरान ने अपने पश्चिमी इलाके में इजरायल के एक हर्मीस ड्रोन को मार गिराया, जिसकी पुष्टि खुद इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने की है। ईरानी मीडिया का दावा है कि यह ड्रोन हर्मीस मॉडल का था। आईडीएफ ने बयान जारी करते हुए बताया कि सोमवार सुबह ईरान के पश्चिमी इलाके खुर्रमाबाद में एक ड्रोन को मार गिराया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव वैश्विक सुरक्षा के लिए एक गंभीर मुद्दा है। हमें इस पर ध्यान देना चाहिए कि कैसे यह संघर्ष क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईरानी सेना के नए चीफ कौन हैं?
मेजर जनरल अमीर हातामी ईरानी सेना के नए चीफ हैं।
अमेरिका ने ईरान की किन साइट्स पर हमला किया?
अमेरिका ने ईरान की फोर्डो, एस्फाहान और नतांज न्यूक्लियर साइट्स पर हमला किया।
ईरान ने इजराइल के ड्रोन पर क्या कार्रवाई की?
ईरान ने अपने पश्चिमी इलाके में इजराइल के एक हर्मीस ड्रोन को मार गिराया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले