ईशा मालवीय की पहली फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर हुआ जारी

Click to start listening
ईशा मालवीय की पहली फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर हुआ जारी

सारांश

ईशा मालवीय की पहली फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो प्रेम कहानी के विभिन्न रंगों को दर्शाता है। फैंस की उम्मीदें अब इस रोमांटिक पंजाबी फिल्म से जुड़ी हैं।

Key Takeaways

  • ईशा मालवीय की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ।
  • फिल्म एक रोमांटिक पंजाबी कहानी है।
  • ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग और संगीत है।
  • फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी।
  • गुरनाम भुल्लर भी मुख्य भूमिका में हैं।

मुंबई, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। युवा भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, डांसर, और प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा मालवीय की पहली फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का आधिकारिक ट्रेलर सोमवार को लॉन्च किया गया।

यह रोमांटिक पंजाबी फिल्म ईशा मालवीय का बड़े पर्दे पर पहला कदम है। 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर स्पीड रिकॉर्ड्स, पैनोरमा स्टूडियोज, और डायमंडस्टार वर्ल्डवाइड के यूट्यूब चैनलों पर एक साथ अपलोड किया गया है, जिनके पास मिलाकर लगभग 50 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

चैनल ने मूवी के ट्रेलर के साथ एक डिस्क्रिप्शन में लिखा, "एक बार फिर प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए! स्पीड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत करता है 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित पंजाबी प्रेम कहानी 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर। शानदार गुरनाम भुल्लर और खूबसूरत ईशा मालवीय अभिनीत यह फिल्म उन सभी के लिए है, जिन्होंने कभी दिल से प्यार किया है।"

प्रतिभाशाली मनवीर बरार द्वारा निर्देशित, 'इश्कां दे लेखे' पंजाबी रोमांस को एक नई परिभाषा देने जा रही है। 'लेख' और 'सुर्खी भिंडी' जैसी सफल फिल्मों के बाद, गुरनाम भुल्लर एक और उत्कृष्ट कृति लेकर लौट रहे हैं, जो किसी जादू से कम नहीं है। यह फिल्म प्यार की कहानी है और पंजाबी सिनेमा की सदाबहार क्लासिक बनने की ओर अग्रसर है।

ट्रेलर की शुरुआत एक यूनिवर्सिटी की घंटी से होती है, जिसके बाद गुरनाम भुल्लर का दृश्य आता है और एक प्रभावशाली पंजाबी रोमांटिक डायलॉग सुनाई देता है: "जदो प्यार हद से गुजर जाए, उने मोहब्बत कहते हैं। जदो मोहब्बत हद से गुजर जाए, उनो पागलपन कहते हैं। पर जदो पागलपन हद से गुजर जाए, तो..."

इसके बाद एक रोमांटिक पंजाबी गाना सुनाई देता है और ईशा मालवीय परीक्षा हॉल में बैठी नजर आती हैं। फिल्म में वह (जसनीत) का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में एक और डायलॉग है, "कई बार कुड़िया दा पहला प्यार, बहुतों ने प्यार कर चुके होते हैं।"

ट्रेलर में कई बेहतरीन डायलॉग सुनाई देते हैं और यह एक डायलॉग के साथ समाप्त होता है, "जे रब सानु प्यार करने वाले ने पागल बना सकता है, तो क्या प्यार करने वाले रब नू थोड़ा सा पागल नहीं बना सकते हैं क्या?"

ट्रेलर में ईशा मालवीय और गुरनाम भुल्लर की केमिस्ट्री बेहद आकर्षक नजर आ रही है। 2 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में लव, हेट, प्यार, पागलपन, जुनून और बर्बादी के कई शानदार दृश्य हैं। फैंस मूवी के ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटों में चैनल पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही, कमेंट्स का सिलसिला भी जारी है।

'इश्कां दे लेखे' फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में ईशा मालवीय और गुरनाम भुल्लर के अलावा राणा रणबीर, मिंटू कप्पा, बलविंदर बुलेट, गुरलीन चोपड़ा, गुरप्रीत रंधावा, जसबीर गिल, मोहनी तूर, बाबर खान, कवि सिंह, शनाया खन्ना, मनिंदर वेली, अर्शदीप कौर भट्टी, डेवी सिंह, सीरत प्रीत, रंग हरजिंदर, पुष्पक चौंटा, हेजल सप्रा, और अर्शदीप सिंह गिल जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगे।

इस फिल्म की कहानी जस्सी लोहका ने लिखी है और गुरनाम भुल्लरजसविंदर लाहरी हैं।

Point of View

NationPress
23/02/2026

Frequently Asked Questions

ईशा मालवीय कौन हैं?
ईशा मालवीय एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, डांसर और बिग बॉस 17 की फेम हैं।
'इश्कां दे लेखे' कब रिलीज होगी?
'इश्कां दे लेखे' फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च किया गया?
फिल्म का ट्रेलर 23 फरवरी को लॉन्च किया गया।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में ईशा मालवीय, गुरनाम भुल्लर, राणा रणबीर, और कई अन्य कलाकार हैं।
फिल्म का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म का निर्देशन मनवीर बरार ने किया है।
Nation Press