30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मनीष मल्होत्रा बनेंगे निर्माता? 'गुस्ताख इश्क' को लेकर आया बड़ा अपडेट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मनीष मल्होत्रा बनेंगे निर्माता? 'गुस्ताख इश्क' को लेकर आया बड़ा अपडेट

सारांश

बॉलीवुड के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पहली बार फिल्म निर्माता बन रहे हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का अनावरण करते हुए अपने सिनेमा प्रेम को साझा किया है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें विजय वर्मा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मुख्य बातें

मनीष मल्होत्रा पहली बार फिल्म निर्माता बने हैं।
'गुस्ताख इश्क' एक रोमांटिक ड्रामा है।
फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हैं।
फिल्म का निर्देशन विभु पुरी कर रहे हैं।
फिल्म का संगीत गुलजार और विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है।

मुंबई, 24 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सिनेमा के प्रति अपने गहरे प्रेम का इजहार किया है। वह पहली बार फिल्म निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। इन दिनों वह 'गुस्ताख इश्क' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें विजय वर्मा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं।

हाल ही में, मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने अपनी पहली फिल्म निर्माता के रूप में कदम रखने की खुशी जाहिर की और बताया कि यह फिल्म उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने लिखा, "बचपन से ही, मुझे सिनेमा से एक गहरा प्रेम रहा है। कहानियों का जादू, बड़े पर्दे की चमक, और वो भावनाएं जो क्रेडिट रोल के बाद भी दिल में बसी रहती हैं। उस प्यार ने मुझे आकार दिया है, और आज यह मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है कि मैं एक सपना पूरा होते हुए देख रहा हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस नवम्बर, एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क'... कुछ पागल जैसा... थियेटर्स में रिलीज होगी। एक फिल्म जो जुनून, कविता और हर रूप में प्रेम के जश्न से जन्मी है।"

बता दें कि फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का निर्देशन विभु पुरी ने किया है, जो अपनी फिल्म 'हवाईजादा' के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रतिभाशाली कलाकार शारिब हाशमी भी हैं। साथ ही, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख भी रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। संगीत के लिए मशहूर जोड़ी गुलजार और विशाल भारद्वाज एक बार फिर साथ आए हैं।

फिल्म की शूटिंग 9 जनवरी 2025 से शुरू हुई और इसे नवंबर 2025 में थियेटर्स में रिलीज किया जाएगा। मनीष मल्होत्रा ने अपने पोस्ट के अंत में बताया कि वह इस सोमवार फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट साझा करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें युवा और अनुभवी कलाकार शामिल हैं, निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगी।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म का नाम क्या है?
मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म का नाम 'गुस्ताख इश्क' है।
फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में किस-किस अभिनेता ने काम किया है?
'गुस्ताख इश्क' में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म 'गुस्ताख इश्क' नवंबर 2025 में थियेटर्स में रिलीज होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले