इटली के म्यूजियम से तीन बेशकीमती पेंटिंग्स की चोरी, चोरों ने महज तीन मिनट में किया काम

Click to start listening
इटली के म्यूजियम से तीन बेशकीमती पेंटिंग्स की चोरी, चोरों ने महज तीन मिनट में किया काम

सारांश

इटली के पर्मा में मैग्नानी रोक्का फाउंडेशन से बेशकीमती पेंटिंग्स की चोरी हुई है। शातिर चोरों ने इस वारदात को महज तीन मिनट में अंजाम दिया। क्या यह एक संगठित अपराध है? जानिए पूरी जानकारी।

Key Takeaways

  • तीन मिनट में हुई चोरी ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
  • चोरी की गई पेंटिंग्स की कीमत लगभग 10 मिलियन डॉलर है।
  • चोरों ने संगठित तरीके से योजना बनाई थी।
  • पुलिस ने अब तक कोई संदिग्ध नहीं पकड़ा है।
  • यह घटना संग्रहालयों की सुरक्षा की गंभीरता को दर्शाती है।

रोम, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। तीन मिनट में धावा बोलकर बेशकीमती पेंटिंग्स चुराने वाले शातिर चोरों ने इटली के पर्मा स्थित मैग्नानी रोक्का फाउंडेशन संग्रहालय में तीन अनमोल पेंटिंग्स चुरा लीं। इन पेंटिंग्स की कुल कीमत लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 90-95 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मीडिया रिपोर्ट 'द लोकल इटली' के अनुसार, चुराई गई पेंटिंग्स में रेनुआर की 'फिश', सेजान की 'स्टिल लाइफ विद चेरीज' और मातिस की 'ओडालिस्क ऑन द टेरेस' शामिल थीं। यह घटना 22-23 मार्च को घटी, लेकिन पुलिस ने इसकी जानकारी रविवार तक नहीं दी।

फाउंडेशन ने पुष्टि की है कि यह चोरी बहुत ही संगठित तरीके से की गई थी और तीन मिनट से भी कम समय में पूरी हुई। कहा जा रहा है कि चोर अन्य कृतियों को भी ले जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन सुरक्षा प्रणाली के सक्रिय होने

1977 में स्थापित इस फाउंडेशन में आर्ट हिस्टोरियन लुइगी मैग्नानी का संग्रह है, जिसमें ड्यूरर, रूबेन्स, वैन डाइक, गोया और मोने जैसे प्रसिद्ध कलाकारों की कृतियां शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चोर संग्रहालय के बाग के रास्ते भाग निकले थे।

हाल के दिनों में यह दूसरी बड़ी चोरी की वारदात है। 19 अक्टूबर 2025 को पेरिस के लूव्र संग्रहालय में नकाबपोश चोरों ने भी इसी तरह की एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। चोरों ने महज 4-7 मिनट में 19वीं सदी के 8-9 अनमोल शाही आभूषण चुरा लिए थे, जिनकी कीमत 102 मिलियन डॉलर या 800 करोड़ रुपये से अधिक थी। चोर सीढ़ी के माध्यम से खिड़की से घुसे और डिस्प्ले को तोड़कर मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए थे। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया था, लेकिन चुराया गया सामान कभी वापस नहीं मिला।

Point of View

NationPress
16/04/2026

Frequently Asked Questions

चोरी की गई पेंटिंग्स किस कलाकार की हैं?
चोरी की गई पेंटिंग्स में रेनुआर की 'फिश', सेजान की 'स्टिल लाइफ विद चेरीज' और मातिस की 'ओडालिस्क ऑन द टेरेस' शामिल हैं।
चोरी कब हुई थी?
चोरी की यह घटना 22-23 मार्च को घटी थी।
इन पेंटिंग्स की कीमत क्या है?
इनकी कुल कीमत लगभग 10 मिलियन डॉलर या 90-95 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
चोर कैसे भागे?
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोर संग्रहालय के बाग के रास्ते भाग गए थे।
क्या इस तरह की चोरी पहले भी हुई है?
हां, हाल के दिनों में पेरिस के लूव्र संग्रहालय में भी इसी तरह की एक बड़ी चोरी हुई थी।
Nation Press