4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जैकी श्रॉफ ने अशोक और किशोर कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जैकी श्रॉफ ने अशोक और किशोर कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी?

सारांश

आज, अशोक कुमार की जयंती और किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने इन्हें श्रद्धांजलि दी। जानें इन दिग्गज कलाकारों की यादों में क्या छिपा है।

मुख्य बातें

अशोक कुमार का असली नाम कुमुद लाल गांगुली था।
उन्होंने 1936 में अपने करियर की शुरुआत की।
किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था।
किशोर की गायकी ने उन्हें अमर बना दिया।
जैकी श्रॉफ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुंबई, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा के महानायक अशोक कुमार की जयंती और किशोर कुमार की पुण्यतिथि आज है। इस अवसर पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दोनों को श्रद्धांजलि दी।

जैकी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से इन दोनों कलाकारों को याद किया।

उन्होंने पहली स्टोरी में अशोक कुमार की एक पुरानी तस्वीर और वीडियो साझा किया और लिखा, "अशोक कुमार जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। हम उन्हें स्नेह और सम्मान के साथ याद करते हैं।"

दूसरी स्टोरी में उन्होंने किशोर कुमार के एक गाने का वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें किशोर अपनी मधुर आवाज में गाते हुए दिख रहे हैं। जैकी ने इसके साथ लिखा, "किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हृदय से याद कर रहे हैं।"

अशोक कुमार, जिनका असली नाम कुमुद लाल गांगुली था, ने अपने करियर की शुरुआत 1936 में फिल्म 'जीवन नैया' से की। इसके बाद उन्होंने 'अछूत कन्या', 'हावड़ा ब्रिज', 'किस्मत', 'चलती का नाम गाड़ी', 'बंदिनी', 'बंधन', 'झूला' और 'कंगन' जैसी अनेक यादगार फिल्मों में अभिनय किया। उनकी फिल्म 'किस्मत' (1943) ने इतिहास रचा, जब यह भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बनी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस फिल्म में अशोक कुमार ने एंटी-हीरो का किरदार निभाया था, जो उन्हें सुपरस्टार बना गया।

अशोक कुमार ने केवल अभिनय तक सीमित नहीं रहे, बल्कि फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं, अगर हम किशोर कुमार की बात करें तो उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। वे एक बहुमुखी कलाकार थे। उनके बड़े भाई अशोक कुमार के कारण ही उनका सिनेमा की ओर रुझान बढ़ा। किशोर ने 1946 में फिल्म 'शिकारी' से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन उनकी गायकी ने उन्हें अमर बना दिया। 'चलती का नाम गाड़ी' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय और गायन ने दर्शकों का दिल जीता। गायक, अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और संगीतकार के रूप में किशोर ने सभी क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी।

संपादकीय दृष्टिकोण

अशोक कुमार और किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमा में अनमोल योगदान दिया है। उनका कार्य हमें प्रेरित करता है और उनकी यादें भारतीय सिनेमा की धरोहर का हिस्सा हैं।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अशोक कुमार की प्रसिद्ध फिल्मों में कौन सी हैं?
अशोक कुमार की प्रसिद्ध फिल्मों में 'किस्मत', 'अछूत कन्या', 'चलती का नाम गाड़ी', और 'बंदिनी' शामिल हैं।
किशोर कुमार का असली नाम क्या था?
किशोर कुमार का असली नाम 'आभास कुमार गांगुली' था।
जैकी श्रॉफ ने किस तरह से श्रद्धांजलि अर्पित की?
जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर दोनों कलाकारों की पुरानी तस्वीरें और गाने साझा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अशोक कुमार ने कब से अभिनय करना शुरू किया?
अशोक कुमार ने 1936 में फिल्म 'जीवन नैया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
किशोर कुमार ने गायकी के अलावा और क्या किया?
किशोर कुमार एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और संगीतकार भी थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 18 घंटे पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले