3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तरुण के परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। यह घटना दिल्ली में एक गंभीर आपराधिक मामले के रूप में सामने आई है।

मुख्य बातें

तरुण के परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
दिल्ली में हिंसक घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिवंगत तरुण के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्रधान प्राथमिकता है।

सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि दिल्ली सचिवालय में उत्तम नगर की दुखद घटना में दिवंगत तरुण के परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस असहनीय पीड़ा के समय दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। तरुण के परिवार का दुःख अत्यंत गहरा और असहनीय है। उन्हें न्याय दिलाना हमारी प्रधान प्राथमिकता है। इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोरतम और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता, संबल और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। साथ ही, परिवार की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में इस प्रकार की अमानवीय और हिंसक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो समाज को स्पष्ट संदेश दे कि दिल्ली में अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है।

हाल ही में भाजपा सांसद कमलजीत सहरावात और दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज सिंह पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। भाजपा सांसद ने एक्स पोस्ट में बताया था कि उत्तम नगर में होली के दिन हुई दुखद घटना में दिवंगत तरुण के परिवार के पास जाकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। शोक संतप्त परिवार के दुख में हम सब समान रूप से सहभागी हैं। हमने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

मंत्री पंकज सिंह ने कहा था कि उत्तम नगर में होली के पावन पर्व पर एक होनहार युवा की हत्या बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन मामले को गंभीरता से देख रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन इसे लागू करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तरुण के परिवार को न्याय कब मिलेगा?
दिल्ली सरकार ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
क्या सरकार पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है?
हां, सरकार परिवार की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दे रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले