27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से जख्मी हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से जख्मी हुआ?

सारांश

झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जानें इस गंभीर घटना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

झारखंड में सीआरपीएफ जवान को आईईडी विस्फोट में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया है।
प्रशासन घायल जवान को रांची एयरलिफ्ट कर रहा है।

चाईबासा, 14 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों में रविवार को चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन 209 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना छोटानगरा थाना क्षेत्र के बलिबा गांव के निकट हुई है।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल में सर्च ऑपरेशन कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे कोबरा बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विस्फोट के तुरंत बाद ऑपरेशन में शामिल अन्य सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार प्रदान किया। जवान की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर चिकित्सा के लिए तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन द्वारा घायल जवान को जल्द से जल्द एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। यह आशंका जताई जा रही है कि इलाके में नक्सलियों ने और भी आईईडी बिछा रखे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अत्यंत सतर्कता के साथ इलाके की गहन तलाशी ले रही हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध हलचल को लेकर कड़ी निगरानी की जा रही है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना एक चेतावनी के रूप में कार्य करती है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आईईडी विस्फोट में जवान की स्थिति गंभीर है?
हाँ, जवान की हालत गंभीर है और उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
यह घटना कहाँ पर हुई?
यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों में हुई।
सुरक्षा बलों ने इस घटना के बाद क्या कदम उठाए?
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले