25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया और बुंडू बना झारखंड का 'प्रॉमिसिंग टाउन'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया और बुंडू बना झारखंड का 'प्रॉमिसिंग टाउन'?

सारांश

झारखंड ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है। जमशेदपुर ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है और बुंडू को प्रॉमिसिंग शहर के रूप में मान्यता मिली है। यह सुधार झारखंड सरकार की नीति और नागरिकों के सहयोग का परिणाम है।

मुख्य बातें

जमशेदपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान हासिल किया।
बुंडू को प्रॉमिसिंग शहर का दर्जा मिला।
झारखंड ने पिछले वर्षों में सुधार दिखाया है।
सरकार और नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
भविष्य के सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन की योजना है।

रांची, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड के दो शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई। जमशेदपुर ने 3-10 लाख जनसंख्या वाले शहरों में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बुंडू को झारखंड का प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में सम्मानित किया गया।

गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आयोजित समारोह में पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस समारोह में झारखंड सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड के अन्य शहरों ने भी उल्लेखनीय प्रगति की है। जमशेदपुर को पांच सितारा शहरों की सूची में शामिल किया गया है, जबकि देवघर, जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रैंकिंग मिली है। जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए जमशेदपुर को वाटर प्लस शहर का दर्जा प्राप्त हुआ है। वहीं, बुंडू, चिरकुंडा, राजमहल, साहेबगंज और देवघर को ‘ओडीएफ प्लस प्लस’ श्रेणी में रखा गया है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति संतोषजनक नहीं थी, लेकिन 2017 से लगातार हर वर्ष झारखंड ने सुधार की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व, विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को दिया।

उन्होंने कहा कि अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में सभी नगर निकायों को स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, और विभाग के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। यह दर्शाता है कि जब प्रशासन और नागरिक एकजुट होकर काम करते हैं, तो उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। स्वच्छता केवल एक लक्ष्य नहीं है, बल्कि एक जीवनशैली है।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड के कौन से शहरों को सम्मानित किया गया?
झारखंड के जमशेदपुर और बुंडू को सम्मानित किया गया है।
जमशेदपुर ने किस श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया?
जमशेदपुर ने 3-10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बुंडू को क्या मान्यता मिली?
बुंडू को झारखंड का प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया।
स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड ने पिछले वर्षों में कैसा प्रदर्शन किया?
झारखंड ने 2017 से लगातार सुधार की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
आगे के सर्वेक्षण में झारखंड की क्या योजना है?
झारखंड सरकार ने सभी नगर निकायों को स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले