17 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

'जॉली एलएलबी-3' का विश्व टेलीविजन प्रीमियर 22 मार्च को, <b>कानूनी जंग</b> में दोनों <b>'जॉली'</b> होंगे आमने-सामने

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
'जॉली एलएलबी-3' का विश्व टेलीविजन प्रीमियर 22 मार्च को, <b>कानूनी जंग</b> में दोनों <b>'जॉली'</b> होंगे आमने-सामने

सारांश

देखिए 'जॉली एलएलबी-3' का विश्व टेलीविजन प्रीमियर 22 मार्च को, जहाँ अक्षय कुमार और अरशद वारसी के बीच कानूनी संघर्ष देखने को मिलेगा।

मुख्य बातें

जॉली एलएलबी-3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी है।
फिल्म का प्रीमियर 22 मार्च को स्टार गोल्ड पर होगा।
यह किसानों के संघर्ष पर आधारित है।
फिल्म में हास्य और गंभीरता का बेहतरीन मिश्रण है।
सुभाष कपूर ने इसे लिखा और निर्देशित किया है।

मुंबई, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सौरभ शुक्ला, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्ट ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' ने सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब टेलीविजन पर भी दस्तक देने की तैयारी कर ली है। शनिवार को फिल्म के मेकर्स ने इस बात की पुष्टि की।

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक क्लिप साझा किया, जिसमें अक्षय और अरशद के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली। वीडियो के साथ मेकर्स ने लिखा, "कोर्टरूम में होगा फुल-ऑन हंगामा, जब दोनों जॉली एक-दूसरे का सामना करेंगे। देखिए, 'जॉली एलएलबी-3' का विश्व टेलीविजन प्रीमियर कल, रविवार रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर।"

फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' 19 सितंबर 2025 को रिलीज हुई है, यह एक हिंदी लीगल-कॉमेडी ड्रामा है, जिसे सुभाष कपूर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों का नाम जॉली है, जिससे दोनों के बीच लगातार टकराव होता है। निर्देशक ने न्याय व्यवस्था, कॉरपोरेट लालच और किसानों के संघर्ष को हास्य और कोर्ट रूम ड्रामा के माध्यम से प्रस्तुत किया है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार (जॉली मिश्रा) और अरशद वारसी (जॉली त्यागी) दोनों वकील के रूप में आमने-सामने देखे जाएंगे, जो किसानों की जमीन के मुद्दे और रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म 2011 के भट्टा-पारसौल किसान आंदोलन से प्रेरित है, जिसमें राजस्थान के बीकानेर में एक किसान परिवार की जमीन को हड़पने की कहानी प्रस्तुत की गई है। यह 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है।

'जॉली एलएलबी 3' में अमृता राव, हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। इस बार की कहानी पहले से अधिक मजेदार होने वाली है, क्योंकि इस बार अक्षय और अरशद दोनों ही अपने-अपने 'जॉली' अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी को सुभाष कपूर ने लिखा है और उन्होंने ही इसे निर्देशित भी किया है। प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजित अंधारे हैं।

'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला थे। इसका दूसरा भाग 2017 में आया और इसमें अक्षय कुमार ने अभिनय किया। इसके अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे भी शामिल थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि गंभीर सामाजिक मुद्दों को भी उजागर करता है। फिल्म की कहानी किसानों के संघर्ष और न्याय व्यवस्था की विफलताओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर सकती है।
RashtraPress
17 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जॉली एलएलबी-3 का प्रीमियर कब है?
जॉली एलएलबी-3 का विश्व टेलीविजन प्रीमियर 22 मार्च को रात 8 बजे होगा।
जॉली एलएलबी-3 का निर्देशक कौन है?
फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है।
जॉली एलएलबी-3 की कहानी किस पर आधारित है?
यह फिल्म किसानों के संघर्ष और न्याय व्यवस्था पर आधारित है।
फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ कौन निभा रहे हैं?
फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, अमृता राव, हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रहे हैं।
जॉली एलएलबी-3 का पिछला भाग कब रिलीज हुआ था?
जॉली एलएलबी का पहला भाग 2013 में और दूसरा भाग 2017 में रिलीज हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले