28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जेपी नड्डा ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया? केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जेपी नड्डा ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया? केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ है

सारांश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ है और राहत कार्य में अग्रिम भूमिका निभा रही है। जानें क्या कहा नड्डा ने इस मौके पर!

मुख्य बातें

केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ खड़ी है।
भाजपा ने राहत कार्यों में अग्रिम भूमिका निभाई।
आपदा प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री वितरित की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश को 5152 करोड़ की राहत राशि मिली है।
स्थानीय नेताओं की मेहनत ने मदद पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंडी, 9 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंडी जिले के उन क्षेत्रों का दौरा किया, जो भारी बारिश के कारण गंभीर नुकसान का शिकार हुए हैं। इनमें नाचन, बागा, सैंज, और थुनाग जैसे इलाके शामिल हैं।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान जेपी नड्डा ने उन लोगों से मुलाकात की, जिन्होंने अपना 100 प्रतिशत घर और ज़मीन खो दी है, और ऐसे व्यक्तियों से भी मिले, जिन्होंने इस त्रासदी के दौरान अपने माता-पिता को खोया। इस दौरान वह उन कैंपों में भी गए, जहाँ बाढ़ से प्रभावित लोग रह रहे हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल ने सबसे पहले जनता को राहत पहुँचाने का काम किया, तो वह भाजपा है। पूरे प्रदेश ने मिलकर इस राहत कार्य में अपना योगदान दिया है। जनता के सहयोग से विभिन्न सेवा केंद्र चल रहे हैं, और भाजपा ने अग्रिम भूमिका में रहते हुए अन्न, ठहराव और रोजमर्रा की वस्तुओं का तीव्र गति से एकत्रीकरण कर प्रभावितों तक पहुँचाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि राहत की बात करें तो भारत सरकार हमेशा तत्पर है। नड्डा ने 2023 की त्रासदी की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय मंडी एवं कुल्लू में भारी नुकसान हुआ था और वह तीन बार हिमाचल प्रदेश आए थे। उन्होंने उल्लेख किया कि उस समय केंद्र सरकार ने 3146 करोड़ की राहत राशि हिमाचल प्रदेश को दी थी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने 2006 करोड़ एनडीआरएफ के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए जारी किया है। यदि इसे जोड़ा जाए, तो कुल 5152 करोड़ बनता है। आर्थिक दृष्टि से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख से अधिक घर, और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3000 करोड़ से अधिक सड़कें प्रदान की हैं।

नड्डा ने यह भी कहा कि हिमाचल की जनता आश्वस्त रहे कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को कभी नहीं छोड़ेगी और हमेशा उसके साथ खड़ी रहेगी। मैं केंद्र सरकार का प्रतिनिधि होते हुए यह जिम्मेदारी से कहता हूँ कि भारत सरकार हिमाचल के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आपदा प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की जा रही है, जिसमें राशन से लेकर घर का आवश्यक सामान शामिल है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपदा के तुरंत बाद मोर्चा संभालते हुए प्रभावितों तक मदद पहुँचाने का कार्य शुरू कर दिया था। यह सब डॉ. बिंदल और जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही संभव हो पाया।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेपी नड्डा ने मंडी में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ खड़ी है और राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
आपदा प्रभावित लोगों के लिए क्या मदद दी जा रही है?
भाजपा द्वारा राहत सामग्री वितरित की जा रही है, जिसमें राशन और आवश्यक सामान शामिल हैं।
केंद्र सरकार ने कितनी राशि दी है?
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 5152 करोड़ की राहत राशि प्रदान की है।
नड्डा ने किन क्षेत्रों का दौरा किया?
उन्होंने नाचन, बागा, सैंज, और थुनाग जैसे क्षेत्रों का दौरा किया।
भाजपा ने राहत कार्यों में क्या किया?
भाजपा ने राहत सामग्री एकत्रित कर प्रभावितों तक पहुँचाई और सेवा केंद्र स्थापित किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले