24 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जेपी नड्डा ने गणेशोत्सव में भाग लेकर देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जेपी नड्डा ने गणेशोत्सव में भाग लेकर देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की?

सारांश

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुणे में गणेशोत्सव के भव्य आयोजन में भाग लिया। उन्होंने गणपति बप्पा की पूजा करते हुए देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। जानिए इस खास मौके के बारे में।

मुख्य बातें

जेपी नड्डा का गणेशोत्सव में भाग लेना एक महत्वपूर्ण घटना है।
उन्होंने देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
गणेशोत्सव की भव्यता समाज की एकता का प्रतीक है।
इस अवसर पर कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
गणेशोत्सव का इतिहास और प्रेरणा को आगे बढ़ाने का अवसर।

पुणे, 30 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को पुणे में गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य गणपति महाआरती में भाग लिया। जेपी नड्डा ने कोथरुड क्षेत्र में स्थित श्री साईं मित्र मंडल में गणपति बप्पा का पूजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी उपस्थित रहे।

गणेशोत्सव में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद जेपी नड्डा ने भगवान गणेश की आरती की। उन्होंने कहा, "मैंने गणपति की पूजा की और देश की समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।"

मीडिया से बातचीत में जेपी नड्डा ने कहा, "गणेश उत्सव के अवसर पर मुझे पुणे आने का मौका मिला। हम सभी जानते हैं कि लोकमान्य तिलक ने लोगों को इस उत्सव को मनाने के लिए कैसे प्रेरित किया था और आज समाज उस प्रेरणा को भव्यता के साथ आगे बढ़ा रहा है। मैंने शनिवार को गणपति बप्पा की पूजा की और उनसे हमें नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती है।"

उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान गणेश की पूजा करते हुए तस्वीरें भी साझा कीं। जेपी नड्डा ने लिखा, "श्री गणेशोत्सव के इस शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोथरुड में साई मित्र मंडल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश जी का दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रथम पूज्य से कामना है कि देशवासियों को सुख, समृद्धि और खुशहाली प्राप्त हो तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश 'विकसित भारत' की दिशा में तेजी से बढ़े। सभी को गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

इससे पहले, जेपी नड्डा के शनिवार को महाराष्ट्र की यात्रा के दौरान पुणे पहुंचने पर भाजपा इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि हमारे लोकतंत्र की मजबूती दर्शाता है।
RashtraPress
24 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेपी नड्डा ने गणेशोत्सव में क्या किया?
जेपी नड्डा ने पुणे के कोथरुड में गणपति बप्पा का पूजन किया और आरती की।
गणेशोत्सव का महत्व क्या है?
गणेशोत्सव भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 1 सप्ताह पहले
  5. 1 सप्ताह पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले