26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पवन हंस में असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च, सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पवन हंस में असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च, सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

सारांश

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए पवन हंस लिमिटेड ने असिस्टेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 14 मार्च है, जल्दी करें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें!

मुख्य बातें

पवन हंस में असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च है।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।
बीकॉम या एमकॉम डिग्री के साथ अनुभव होना आवश्यक है।
अधिकतम आयु 28 वर्ष है, आरक्षित वर्ग के लिए छूट है।
आवेदन शुल्क 354 रुपए और 18% जीएसटी है।

नई दिल्ली, ७ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। पवन हंस लिमिटेड ने असिस्टेंट (एफ एंड ए) के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

पवन हंस द्वारा जारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि १४ मार्च निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन देना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीकॉम डिग्री के साथ तीन वर्ष का संबंधित अनुभव या एमकॉम डिग्री के साथ एक वर्ष का संबंधित अनुभव होना आवश्यक है। एविएशन क्षेत्र का अनुभव होना भी फायदेमंद होगा।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु २८ वर्ष निर्धारित की गई है, जिसका निर्धारण १४ मार्च के अनुसार किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ३५४ रुपए और १८ प्रतिशत जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, तभी उनके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

पवन हंस की ओर से जारी इस पद के लिए सफल रजिस्ट्रेशन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन पात्रता मानदंड, टेस्ट, मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, और चयनित उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी २४,००० रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पवन हंस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म की जांच कर सबमिट कर दें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे वे इस सरकारी नौकरी का लाभ उठा सकें।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन हंस में असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च है।
क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
हाँ, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
क्या आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी?
जी हाँ, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
असिस्टेंट पद के लिए आवेदन शुल्क 354 रुपए है, साथ में 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में पात्रता मानदंड मूल्यांकन, टेस्ट, मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 3 दिन पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले