7 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कल्याण बनर्जी ने टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कल्याण बनर्जी ने टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया?

सारांश

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस में बढ़ते विवाद के बीच, कल्याण बनर्जी ने टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा पार्टी मुख्यालय ने स्वीकार नहीं किया है। इस विवाद ने पार्टी में नई हलचल मचा दी है।

मुख्य बातें

कल्याण बनर्जी ने टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया है।
पार्टी मुख्यालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
महुआ मोइत्रा के साथ विवाद ने पार्टी में खटास पैदा की है।
अभिषेक बनर्जी इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
पार्टी के भीतर चल रहे विवादों ने नेतृत्व की विश्वसनीयता को प्रभावित किया है।

कोलकाता, 4 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं में बढ़ते विवाद के बीच, पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन पार्टी मुख्यालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

टीएमसी में कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया है कि कल्याण बनर्जी ने पार्टी मुख्यालय को मुख्य सचेतक पद से इस्तीफे की सूचना भेज दी, लेकिन इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी 7 अगस्त को कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा से मिलने वाले हैं ताकि इस मुद्दे को सुलझाया जा सके।

गौरतलब है कि हाल ही में कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा के निजी जीवन पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह मुझे महिला विरोधी कहती हैं, जबकि उन्होंने खुद एक 40 साल पुरानी शादी तोड़कर 65 साल के व्यक्ति से विवाह किया। अब असली महिला विरोधी कौन है, यह सवाल उठता है।

उन्होंने यह भी कहा, “महुआ ने जिस महिला की शादी तुड़वाई, वह अब कहां जाएगी? वह राजनीति में राहुल गांधी के नाम पर आईं, फिर टीएमसी ज्वाइन की और तृणमूल की लहर में विधायक और सांसद बनीं। अब वे अपनी ही सीट को नुकसान पहुँचा रही हैं। मुझे उनसे नारीवाद या स्त्री-द्वेष पर कोई व्याख्यान नहीं चाहिए।”

कल्याण बनर्जी ने स्पष्ट किया, “मैं महिलाओं के प्रति कोई द्वेष नहीं रखता।”

उनका यह बयान महुआ मोइत्रा के उस पोस्ट के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं की “गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों” के खिलाफ पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पार्टी के भविष्य को प्रभावित करने वाले मुद्दे हैं। ऐसे समय में जब पार्टी को एकजुट रहने की आवश्यकता है, ऐसे बिखराव चिंताजनक हैं।
RashtraPress
7 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कल्याण बनर्जी ने इस्तीफा क्यों दिया?
कल्याण बनर्जी ने टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया है, जो कि पार्टी में चल रहे आंतरिक विवाद का हिस्सा है।
महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बीच विवाद का कारण क्या है?
महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है, जिसमें व्यक्तिगत टिप्पणियाँ भी शामिल हैं।
अभिषेक बनर्जी इस विवाद को कैसे सुलझाएंगे?
अभिषेक बनर्जी 7 अगस्त को कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा से मिलने वाले हैं और उम्मीद है कि वह इस विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 3 सप्ताह पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले