27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कानपुर में कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए पुलिस और जनप्रतिनिधियों की बैठक सफल होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कानपुर में कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए पुलिस और जनप्रतिनिधियों की बैठक सफल होगी?

सारांश

कानपुर की हालिया बैठक में सांसद रमेश अवस्थी ने कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति पर चर्चा की। इस बैठक में पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उपायों पर जोर दिया गया। क्या ये प्रयास कानपुर को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने में मदद करेंगे?

मुख्य बातें

कानपुर में पुलिस और जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन।
नशे की बिक्री रोकने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन।
हर महीने पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी।
सामाजिक सहयोग से कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद।
क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन।

कानपुर, १७ जून (राष्ट्र प्रेस)। सांसद रमेश अवस्थी ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि कानपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशा मुक्ति के लिए पुलिस और जनप्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और भाजपा के नेताओं ने भाग लिया।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि बैठक में पुलिस आयुक्त (सीपी), उपायुक्त (डीसीपी) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, महासचिव दीक्षित जी और मंडल अध्यक्ष दक्ष भी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था, ताकि कानपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

उन्होंने बताया, "यह तय किया गया कि हर महीने डीसीपी और थाना अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और कानून-व्यवस्था को बेहतर करने पर चर्चा होगी। बैठक में नशे की बिक्री, खासकर ड्रग्स की समस्या पर विशेष ध्यान दिया गया।"

सांसद ने कहा, "नशे की बिक्री रोकने के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। भाजपा कार्यकर्ता भी इसकी निगरानी करेंगे। जहां कहीं नशा बिकने की शिकायत मिलेगी, कार्यकर्ता पुलिस को सूचित करेंगे। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।"

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, "नशा बेचने वालों के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही, साथ ही उस क्षेत्र के थाना अध्यक्ष और चौकी प्रभारी भी जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

रमेश अवस्थी ने कहा कि इस पहल से कानपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और नशे की समस्या पर अंकुश लगेगा। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की, ताकि शहर को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाया जा सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसे सफल बनाने के लिए सभी पक्षों का सहयोग आवश्यक है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस बैठक का प्रभाव कानपुर की कानून-व्यवस्था पर पड़ेगा?
हां, यदि सभी पक्ष सक्रियता से सहयोग करें, तो यह बैठक कानपुर की कानून-व्यवस्था में सुधार लाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
नशा मुक्ति के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई है जो नशे की बिक्री रोकने के लिए काम करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले