10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कटरा में अवैध पोनी संचालक के खिलाफ पुलिस का कठोर कदम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कटरा में अवैध पोनी संचालक के खिलाफ पुलिस का कठोर कदम

सारांश

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अवैध पोनी संचालन करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है। जानिए इस मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

कटरा में अवैध पोनी संचालन के खिलाफ कार्रवाई श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का प्रयास जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई चैत्र नवरात्रि के दौरान भक्तों की भारी भीड़

रियासी, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जिला पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आरंभ किया है। इसी क्रम में कटरा में बिना वैध पंजीकरण के पोनी (घोड़ा) संचालन करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि आरोपी की पहचान उधमपुर जिले के राकेश कुमार पुत्र शंकर चंद के रूप में की गई है। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन कटरा में एफआईआर नंबर 78/2026 धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी बिना आवश्यक रजिस्ट्रेशन कार्ड के पोनी हैंडलर के रूप में कार्य कर रहा था, जो निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है।

यह ध्यान देने योग्य है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा गहन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। यह पूरी कार्रवाई आईसी पीपी बाणगंगा और थाना प्रभारी कटरा इंस्पेक्टर रंजीत सिंह राव के नेतृत्व में की गई। इस ऑपरेशन की निगरानी एसडीपीओ कटरा डॉ. भीष्म दुबे (जेकेपीएस) और एसपी कटरा विपन चंद्रन (जेकेपीएस) द्वारा की गई।

रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि कटरा जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन को कानून के अनुसार सख्ती से निपटाया जाएगा। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।

आपको बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूरा इलाका भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है। हर तरफ 'जय माता दी' के जयकारे गूंज रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें अवैध पोनी संचालन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है ताकि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कटरा में पुलिस ने किस प्रकार की कार्रवाई की?
कटरा में पुलिस ने बिना वैध पंजीकरण के पोनी संचालन करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपी की पहचान क्या है?
आरोपी का नाम राकेश कुमार है, जो उधमपुर जिले का निवासी है।
इस कार्रवाई का उद्देश्य क्या है?
इस कार्रवाई का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
पुलिस की जांच कैसे चल रही है?
पुलिस द्वारा गहन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
क्या आगे की जांच जारी रहेगी?
हाँ, इस मामले में आगे की जांच जारी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले