29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केजरीवाल के घोटाले दिल्ली के लोगों के सामने आएंगे?: पंकज कुमार सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केजरीवाल के घोटाले दिल्ली के लोगों के सामने आएंगे?: पंकज कुमार सिंह

सारांश

क्या आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं? जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में घोटालों की जांच को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बड़ी बातें कहीं। जानें इस मामले में और क्या कुछ कहा गया।

मुख्य बातें

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं।
दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने घोटालों का जिक्र किया है।
जांच प्रक्रिया में एसीबी शामिल होगी।
आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप हैं।
जनता को सच्चाई का सामना करना होगा।

नई दिल्ली, १७ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। 'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' में वर्ष २०२१-२२ के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के चलते आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की समस्याएं बढ़ने वाली हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर अब इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी।

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि पिछली सरकार घोटालों की सरकार थी और ऐसे कई मामले अभी सामने आने बाकी हैं। मैं एलजी का आभार करना चाहता हूं। दिल्ली की जनता को केजरीवाल ने धोखा दिया है। उनके कार्यकाल में जितने घोटाले हुए हैं, उसकी सच्चाई दिल्ली के सामने आएगी। अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार के घोटालों की पोल खुलेगी।

'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' की जांच पर दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर एलजी ने जांच के आदेश दिए हैं, तो उन्होंने इसके पीछे उचित कारण देखे होंगे। जांच अवश्य होनी चाहिए, केजरीवाल के कार्यकाल में दिल्ली सरकार का नाम भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया था।

उन्होंने आम आदमी पार्टी को सलाह देते हुए कहा कि मानसून सत्र के दौरान सदन का समय बर्बाद न हो। इसी कारण बेवजह के मुद्दों पर समय की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। वह भी जनता के प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें जनता से संबंधित मुद्दों को उठाना चाहिए।

भाजपा के अनुसार, जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में वर्ष २०२१-२२ में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। इस योजना का बजट केवल १५ करोड़ रुपए था। लेकिन, दिल्ली की तत्कालीन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने लगभग १४५ करोड़ रुपए के फर्जी बिलों वाली फाइलों को आगे बढ़ा दिया। आम आदमी पार्टी ने दलितों के नाम पर सत्ता हथिया कर दलित बच्चों के भविष्य को लूटा है। केजरीवाल की राजनीति हमेशा दलितों के नाम पर दिखावा करती रही है। जब जिम्मेदारी निभाने का समय आया तब उन्हीं के हक पर डाका डालने से भी नहीं चूकी। अब इनका असली चेहरा जनता के सामने आएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम ऐसे मामलों पर ध्यान दें जिनका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ता है। दिल्ली सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच आवश्यक है ताकि जनता को सही जानकारी मिले और सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंच सके।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना क्या है?
यह योजना दलित समुदाय के बच्चों के विकास के लिए शुरू की गई थी, जिसका बजट १५ करोड़ रुपए था।
केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप क्यों लगे?
उनकी सरकार के दौरान कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसमें फर्जी बिलों की फाइलें शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले