क्या चुनाव बाद तेजस्वी-राहुल में होड़ मचेगी भागमभाग? केशव का तंज

Click to start listening
क्या चुनाव बाद तेजस्वी-राहुल में होड़ मचेगी भागमभाग? केशव का तंज

सारांश

लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। चुनाव बाद होने वाली होड़ की संभावना को लेकर उनकी टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। क्या वास्तव में ये नेता अपनी विरासत के दाग मिटा पाएंगे?

Key Takeaways

  • केशव प्रसाद मौर्य ने तेजस्वी और राहुल पर तीखी टिप्पणियाँ की हैं।
  • चुनाव बाद भागमभाग की संभावना पर चर्चा।
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सरकारी छुट्टी की घोषणा।
  • राजनीतिक विरासत और दाग के मुद्दे पर मौर्य का बयान।

लखनऊ, 4 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बिहार राज्य के चुनाव सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर राजद के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोला।

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि चुनाव के बाद तेजस्वी और राहुल के बीच भागमभाग की स्थिति उत्पन्न होगी। विरासत की लूट पर उनका दाग कभी नहीं मिटेगा, चुनाव के बाद तेजस्वी और राहुल में होड़

इसके पहले, मौर्य ने राहुल गांधी पर छठी मां को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल न तो भारत माता को मानते हैं और न ही छठी मईया को।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अपनी माता के सिवा राहुल गांधी न तो भारत माता को मानते हैं और न ही छठी मईया को। ऐसी शख्सियत से भगवान देश बचाए।

मौर्य ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीगालीगांधी परिवार और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के लिए जनता ने तय कर लिया है कि जब तक देश विकसित नहीं होगा, तब तक इनको पीएम और सीएम का पद नहीं मिलेगा। महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी भी यह नहीं कह सकते कि वह अपने समाज का वोट महागठबंधन को दिला पाएंगे, क्योंकि लालू की सरकार की लाठी की मार उनका समाज अब तक नहीं भूला है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले और अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है, यही सुशासन है। यह नीतीश कुमार

ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में होने जा रहे हैं। इसके लिए 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतदान के दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है।

Point of View

यह स्पष्ट है कि चुनावी राजनीति में व्यक्तिगत हमले और तंज नई बात नहीं हैं। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हमारे नेता जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें। जनता की अपेक्षाएँ हैं कि नेता उनके विकास और कल्याण के लिए काम करें, ना कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करें।
NationPress
21/04/2026

Frequently Asked Questions

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर क्या कहा?
केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों नेताओं पर चुनाव के बाद भागमभाग की स्थिति उत्पन्न होने की बात कही और उनकी विरासत पर सवाल उठाए।
बिहार विधानसभा चुनाव कब हो रहे हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे।
क्या चुनाव के दिन सरकारी छुट्टी होगी?
हाँ, मतदान के दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है।
Nation Press