10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बेगम खालिदा जिया को इलाज के लिए विदेश भेजा जाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बेगम खालिदा जिया को इलाज के लिए विदेश भेजा जाएगा?

सारांश

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि वे अभी विदेश यात्रा के लिए फिट नहीं हैं, जबकि उनके इलाज की तैयारी चल रही है। क्या उन्हें विदेश भेजा जाएगा? जानिए इस महत्वपूर्ण घटना के बारे में।

मुख्य बातें

खालिदा जिया की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है।
उन्हें विदेश भेजने की योजना है, लेकिन स्थिति अनुकूल नहीं है।
डॉक्टरों की एक मेडिकल बोर्ड ने उनकी देखभाल पर चर्चा की है।
उनकी स्थिति स्थिर होने के बाद ही विदेश भेजने पर विचार किया जाएगा।
बांग्लादेश के चिकित्सा विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की स्वास्थ्य स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वे ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल के कोरोनरी केयर यूनिट में भर्ती हैं। उनकी चिकित्सा के लिए विदेश भेजने का विचार किया जा रहा है, लेकिन समस्या यह है कि पूर्व पीएम की स्थिति अभी इतनी स्थिर नहीं है कि उन्हें एयरलिफ्ट किया जा सके।

बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शनिवार रात को पार्टी की चेयरपर्सन के गुलशन ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आप सभी जानते हैं, बांग्लादेश के लोकतंत्र की जननी बेगम खालिदा जिया, कई दिनों से एवरकेयर हॉस्पिटल में गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में हैं। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह नाजुक स्थिति में बनी हुई हैं।"

80 साल की पूर्व प्रधानमंत्री कई पुरानी बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिनमें दिल की समस्याएं, डायबिटीज, आर्थराइटिस, लिवर सिरोसिस और किडनी की समस्याएं शामिल हैं।

शनिवार को बीएनपी चीफ के बेटे तारिक रहमान के सलाहकार और पार्टी प्रवक्ता महेदी अमीन ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि खालिदा जिया के विदेश में इलाज की तैयारी चल रही है। उनकी स्थिति स्थिर होने के बाद उन्हें एडवांस मेडिकल केयर के लिए लंदन ले जाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें खास तौर पर तैयार एयर एम्बुलेंस का इंतजाम करने की कोशिशें भी शामिल हैं।

हालांकि, डॉक्टरों की ओर से जारी बयान के अनुसार खालिदा जिया फिलहाल किसी भी यात्रा के लिए फिट नहीं हैं। मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बताया कि बांग्लादेश के जाने-माने डॉक्टर के साथ ही अमेरिका में जॉन्स हॉपकिन्स और ब्रिटेन में लंदन क्लिनिक के स्पेशलिस्ट डॉक्टर की देखरेख में खालिदा जिया का इलाज चल रहा है।

फखरुल ने कहा, “कल रात पूरे मेडिकल बोर्ड ने लगभग ढाई घंटे तक मीटिंग की। उन्होंने उनके इलाज पर विस्तार से चर्चा की और इस बारे में अपनी राय साझा की कि उनकी देखभाल कैसे होनी चाहिए और उन्हें अब किस तरह के इलाज की जरूरत है। मेडिकल बोर्ड ने कहा है कि उन्हें विदेश ले जाने की आवश्यकता पड़ सकती है, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें ले जाना मुमकिन नहीं है। वह अभी विदेश यात्रा के लिए फिट नहीं हैं।”

उन्होंने कहा कि खालिदा जिया की स्थिति स्थिर होने के बाद मेडिकल बोर्ड इस पर विचार करेगा कि क्या उन्हें विदेश ले जाया जा सकता है। फखरुल ने कहा कि बीएनपी चीफ के विदेश में संभावित इलाज की तैयारी पहले से ही चल रही है। वीजा से जुड़ी बातें, उन देशों से बातचीत जहां इलाज मुमकिन हो सकता है, और दूसरी औपचारिकता को लेकर विस्तार से बात हो चुकी है। यदि आवश्यकता पड़ी और उनके एयरलिफ्ट पर फैसला लिया जा सकता है।”

संपादकीय दृष्टिकोण

यह जानकर दुख होता है कि बेगम खालिदा जिया की स्थिति गंभीर है। बांग्लादेश का राजनीतिक इतिहास उनकी भूमिका से जुड़ा हुआ है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति देश के लिए चिंता का विषय है। हमें उम्मीद है कि उनका इलाज सफल होगा और वे जल्द ही स्वस्थ होंगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या खालिदा जिया को विदेश भेजा जाएगा?
डॉक्टरों के अनुसार, खालिदा जिया की हालत अभी स्थिर नहीं है, इसलिए उन्हें विदेश भेजना संभव नहीं है।
खालिदा जिया की स्वास्थ्य स्थिति क्या है?
खालिदा जिया कई पुरानी बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिनमें दिल की समस्याएं, डायबिटीज, और आर्थराइटिस शामिल हैं।
क्या उनके इलाज की तैयारी चल रही है?
हां, उनके विदेश में इलाज की तैयारी चल रही है, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए अभी कोई कदम नहीं उठाया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले