11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी का अपमान बिहार की मां-बहनें सहन करेंगी? कांग्रेस को सबक सिखाएंगी: मंत्री कृष्णनंदन पासवान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी का अपमान बिहार की मां-बहनें सहन करेंगी? कांग्रेस को सबक सिखाएंगी: मंत्री कृष्णनंदन पासवान

सारांश

कृष्णनंदन पासवान ने कांग्रेस के एआई वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि बिहार की माताएं-बहने पीएम मोदी का अपमान सहन नहीं करेंगी और आगामी चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देंगी।

मुख्य बातें

कृष्णनंदन पासवान का कड़ा बयान बिहार की माताएं-बहने अपमान सहन नहीं करेंगी कांग्रेस को आगामी चुनाव में साबक सिखाने का मन बना चुकी हैं

मुंबई, 12 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार में मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने बिहार कांग्रेस के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एआई वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे शर्मनाक और पीएम मोदी का अपमान बताया।

मंत्री पासवान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार देते हुए कहा कि बिहार की जनता इसकी प्रतिक्रिया आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को देगी।

मुंबई में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का अपमान बिहार की माताएं-बहने सहन नहीं करेंगी। सभी इस अपमान के लिए कांग्रेस को चुनाव में जवाब देने का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर अपने काले सच को उजागर कर रही है। बिहार की जनता कांग्रेस को साबक सिखाएगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनमें नेतृत्व और राजनीतिक ज्ञान की कमी है। पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को उन्होंने लोकतंत्र की हत्या बताया है, जिसके लिए कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा। व्यक्तिगत टिप्पणी करना ओछी हरकत है।

राहुल गांधी की सुरक्षा पर सीआरपीएफ के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पत्र लिखना कानून और नियमों के दायरे में है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राहुल गांधी को सुरक्षा दी है, जिसका पालन करना उनकी जिम्मेदारी है। यदि वे सुरक्षा नहीं लेते, तो यह गलत है।

वोटर अधिकार यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति का ज्ञान नहीं है। इसलिए वे वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार की जनता को ठगने का प्रयास कर रहे थे। बिहार की जनता समझदार है और इनके बहकावे में नहीं आएगी।

उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को गलत ठहराया और कहा कि इससे बिहार की जनता, खासकर महिलाएं, क्रोधित हैं। बिहार की महिलाएं कांग्रेस को साबक सिखाने का मन बना चुकी हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह स्पष्ट है कि बिहार की जनता कांग्रेस की हरकतों पर नज़र रख रही है और आगामी चुनाव में अपनी राय देने के लिए तैयार है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कृष्णनंदन पासवान का बयान किस विषय पर है?
उनका बयान कांग्रेस के द्वारा जारी एआई वीडियो पर है, जिसे उन्होंने पीएम मोदी का अपमान बताया है।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या रही है?
कांग्रेस ने इस वीडियो को एक राजनीतिक कदम बताया है, लेकिन पासवान ने इसे अपमानजनक कहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले