12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जनता ने परिवारवाद को खत्म कर बिहार और देश में एनडीए को स्थापित किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जनता ने परिवारवाद को खत्म कर बिहार और देश में एनडीए को स्थापित किया?

सारांश

गयाजी में भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव और कांग्रेस के विलुप्त होने पर गहरी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जनता ने परिवारवाद को समाप्त कर एनडीए को मजबूत किया है। क्या बिहार में सच में बदलाव आ रहा है? जानें उनके विचार।

मुख्य बातें

एनडीए का समर्थन बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो रही है।
बिहार में विकास की गति तेज हो रही है।
जनता ने परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठाई है।
नौकरी और सुरक्षा के मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।

गयाजी, १८ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के चलते देश का राजनीतिक तापमान ऊंचाई पर है। विभिन्न राजनीतिक दल और नेता आरोप-प्रत्यारोप के दौर में हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को पूर्व सांसद धीरेन्द्र अग्रवाल के जन सुराज पार्टी के टिकट पर गयाजी शहर से चुनाव लड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को स्वतंत्रता है; कोई भी चुनाव लड़ सकता है। लेकिन, जनता का अपार समर्थन हमारे साथ है। इस बार भी जनता हमें गयाजी टाउन से विधायक बनाएगी और बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब विलुप्त हो चुकी है, और क्षेत्रीय पार्टियों की पिछलग्गू बन गई है। इस बार कांग्रेस को दहाई अंक की सीट भी नहीं मिलेगी। कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है। जनता ने परिवारवाद को समाप्त कर देश और बिहार में एनडीए को स्थापित कर दिया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए; उनकी पार्टी विलुप्त होती जा रही है। नौबत यहां तक आ गई है कि अब कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टी का पिछलग्गू बनना पड़ रहा है। आजादी के बाद से उनकी पार्टी ने देश में शासन किया, लेकिन अब यह बिहार में आरजेडी की पिछलग्गू बन चुकी है। बता दें कि जयराम रमेश ने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिमोट कंट्रोल हैं, और उनकी विदाई तय है।

भाजपा नेता ने कहा कि बिहार की जनता और देश की जनता ने कांग्रेस को भली-भांति समझ लिया है। कांग्रेस में केवल परिवारवादी ही हैं। जनता ने परिवारवाद को समाप्त कर बिहार और देश में एनडीए को स्थापित कर दिया है। देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक विकसित राष्ट्र बन रहा है।

बिहार में भी तीव्र गति से विकास हो रहा है। पटना में मेट्रो आ गई है। जल्दी ही गयाजी में भी मेट्रो आएगी। बिहार में जिस तरह से रोजगार मिल रहा है, एनडीए की सरकार में महिलाओं को मान-सम्मान मिल रहा है, और युवाओं को नौकरी मिल रही है, बिहार की सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहे हैं, जनता को इससे बहुत लाभ हो रहा है।

पहले बिहार में अपहरण, लूट और हत्या होती थी। अब एनडीए की सरकार में जनता चैन की नींद सोती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

वे दर्शाते हैं कि जनता अब परिवारवाद से तंग आ चुकी है और बदलाव की ओर अग्रसर है। यह चुनावी तटस्थता का समय है, जहां जनता की आवाज को सुनना आवश्यक है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बिहार में एनडीए सरकार बनना निश्चित है?
भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार का मानना है कि जनता का समर्थन उनके साथ है, जिससे एनडीए को जीत की संभावना है।
कांग्रेस के भविष्य के बारे में क्या कहा गया?
डॉ. प्रेम कुमार ने कांग्रेस को विलुप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि अब यह क्षेत्रीय पार्टियों की पिछलग्गू बन गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले