26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में अब डर और भय का माहौल समाप्त हो गया है: सीएम नीतीश कुमार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में अब डर और भय का माहौल समाप्त हो गया है: सीएम नीतीश कुमार?

सारांश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण में अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान कहा कि बिहार में अब कोई डर और भय नहीं है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया और पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों पर कटाक्ष किया।

मुख्य बातें

बिहार में अब कोई डर और भय का माहौल नहीं है।
सीएम नीतीश कुमार ने पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाएँ लागू की गई हैं।
50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया गया है।
उद्योगों का विकास तेजी से हो रहा है।

मोतिहारी, 17 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में लोग शाम होते ही घर से बाहर नहीं निकलते थे, और हिंदू-मुसलमान विवादों की स्थिति भी बनी रहती थी, लेकिन जब हमें सेवा का अवसर मिला, तो हमने सभी समुदायों के लिए कार्य किया।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अब किसी प्रकार का डर और भय का माहौल नहीं है। सभी लोग मिल-जुलकर रह रहे हैं। भाईचारा और शांति का वातावरण बना हुआ है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं। छात्रों के लिए पोशाक योजना शुरू की गई है। शिक्षकों की बहाली भी की गई है।

सीएम ने इस दौरान पूर्वी चंपारण जिले के विकास के लिए एक रूपरेखा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रदर्शनी स्थल पर विभिन्न विभागों और योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों का भी एक बहुत अच्छा स्टॉल लगा हुआ है। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं से बातचीत की और उनके उत्पादों की सराहना की। इस दौरान सीएम ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया गया है और अब एक करोड़ नौकरी और रोजगार का लक्ष्य है। इसके लिए राज्य में उद्योगों का जाल बिछाया जा रहा है। उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए बिहार में देश की सबसे अच्छी उद्योग नीति बनाई गई है। बिहार में उद्योग कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही रोजगार को बढ़ावा देने के लिए डिफेंस कॉरिडोर का भी निर्माण किया जाएगा।

चौधरी ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने का कार्य किया है। 2005 से पहले यहां सड़कें, बिजली, साफ पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बहुत खराब थी। पटना से मोतिहारी आने में सात से आठ घंटे लगते थे, लेकिन अब यह दूरी चार घंटे में तय हो रही है। बिहार में अब एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है। रक्सौल में एयरपोर्ट का भी निर्माण किया जा रहा है।"

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण पहुंचे। मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर, मोतिहारी में विराट रामायण मंदिर के निर्माण के बाद अब सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य जानकी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। बिहार में विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हो रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों की आलोचना एक महत्वपूर्ण बिंदु है। यह देखना होगा कि ये योजनाएँ कितनी सफलतापूर्वक कार्यान्वित होती हैं और लोगों की जिंदगी पर इसका क्या असर होता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीतीश कुमार ने बिहार में कौन-कौन सी योजनाएँ शुरू की हैं?
नीतीश कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में कई योजनाएँ शुरू की हैं, जिनमें छात्र-छात्राओं के लिए पोशाक योजना और जीविका दीदियों के लिए विशेष योजनाएँ शामिल हैं।
बिहार में उद्योगों का विकास कैसे किया जा रहा है?
बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक नई उद्योग नीति बनाई गई है और उद्योग कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले