25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने भारत के आतंकवाद के मुद्दे पर समर्थन दिया है? : संजय निषाद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने भारत के आतंकवाद के मुद्दे पर समर्थन दिया है? : संजय निषाद

सारांश

क्या चीन ने भारत के आतंकवाद के मुद्दे पर समर्थन दिया है? जानिए संजय निषाद के बयान में किस तरह पीएम मोदी की यात्रा को ऐतिहासिक बताया गया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्थिति को चीन ने किस तरह से समर्थन दिया, यह जानना जरूरी है।

मुख्य बातें

पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
चीन ने भारत के रुख का समर्थन किया है।
विपक्ष आरोप लगा रहा है जबकि भारत की स्थिति मजबूत है।
वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को सुधारने की आवश्यकता है।
महुआ मोइत्रा के बयान को तुष्टिकरण की राजनीति माना गया है।

लखनऊ, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने पीएम मोदी के चीन दौरे को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद अब दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। कोई भी देश इसकी समर्थन नहीं करता। पीएम मोदी ने आतंकवाद के समाप्ति का वचन लिया था और भारत ने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। चीन ने भी भारत के इस रुख का समर्थन किया है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद को समाप्त करने में सफलता प्राप्त की है, जिसे चीन ने भी स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि यह भारत बुद्ध की धरती है और जिनकी बुद्धि अशुद्ध है, उनका शुद्धिकरण किया जाता है। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप कर रहा है, लेकिन यह दर्शाता है कि पीएम मोदी की यह यात्रा सफल रही है।

उपमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वे अभिभावक हैं और उनसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है। सीएम ने आश्वासन भी दिया है।

वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा कि अब विपक्ष पीएम मोदी से लड़ते-लड़ते चुनाव आयोग से लड़ने लगा है। राजनीति में दल से लड़ा जाता है, लेकिन कांग्रेस चुनाव आयोग से लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर कराने का सही निर्णय लिया है। वोटर लिस्ट में कई गड़बड़ियाँ हैं। यदि इसे सुधारा जा रहा है तो विपक्ष को चिंता क्यों हो रही है? एक व्यक्ति के दो-दो वोटर कार्ड कैसे हो सकते हैं? यदि कोई मृत है तो उसका नाम वोटर लिस्ट में क्यों है? कांग्रेस आरोप लगाने के बजाय आयोग का समर्थन करती तो बेहतर होता, लेकिन वे तो लोगों में वोट के प्रति भ्रम फैला रही हैं। कांग्रेस ने 50 साल के शासन में भ्रम ही फैलाया, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है। सभी पीएम मोदी के साथ खड़े हैं।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। सभी जानते हैं कि एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए ऐसे बयान दिए जाते हैं। बंगाल में टीएमसी सरकार की जमीन खिसक रही है।

पीडीए पर उन्होंने कहा कि पिछड़ों के नाम पर सरकार बनाते हैं, लेकिन जब अधिकार और न्याय देने की बात आती है तो पैर पीछे कर लेते हैं। अब पिछड़े भ्रम में नहीं आएंगे। उन्होंने दावा किया कि पीडीए की हवा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से निकाली गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत के आतंकवाद के खिलाफ रुख को चीन का समर्थन क्यों महत्वपूर्ण है?
चीन का समर्थन भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को मजबूत करता है और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक है।
क्या पीएम मोदी की चीन यात्रा को सफल माना जा सकता है?
संजय निषाद के अनुसार, यह यात्रा सफल रही है क्योंकि इसका चीन द्वारा समर्थन मिला।
क्या कांग्रेस चुनाव आयोग से लड़ रही है?
संजय निषाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग से लड़ रही है, जो राजनीति में एक असामान्य स्थिति है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले