क्या सीएम मोहन यादव ने पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए?
सारांश
Key Takeaways
- मुख्यमंत्री का ग्रामीण समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना।
- गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता।
- सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना।
भोपाल, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अशोकनगर की मढ़ी महिदपुर ग्राम पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ ग्रामसभा की बैठक में भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
अशोकनगर जिले की ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में आयोजित विशेष ग्रामसभा में सीएम यादव ने सरपंच और पंचों से चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बारे में भी पूछा।
सीएम यादव ने भ्रमण के दौरान मढ़ी महिदपुर की गौशाला का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने गौमाता की पूजा की और गुड़ खिलाया। उन्होंने गौशाला के संचालन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और संचालन को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी जनक दुलारी के निवास जाकर परिवार के सदस्यों से कुशलक्षेम जानी और माताजी के उपचार के बारे में जानकारी ली।
इसके अलावा, गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत मोहनपुरा के शासकीय हाई स्कूल (एकीकृत शाला) में आयोजित विशेष भोज में भाग लिया।
सीएम यादव ने स्कूली बच्चों को दुलारा और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवनिर्मित सांदीपनि उच्चतर विद्यालय, महाराजवाडा क्रमांक-3 का निरीक्षण किया और विद्यालय में महान विभूतियों और स्वतंत्रता सेनानियों की वॉल पेंटिंग की सराहना की।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही सांदीपनि विद्यालय महाराजवाडा क्रमांक-3 का लोकार्पण मुख्यमंत्री यादव द्वारा किया गया था।