17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विपक्षी दलों ने आदिवासी को वोट बैंक समझकर लूट लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विपक्षी दलों ने आदिवासी को वोट बैंक समझकर लूट लिया?

सारांश

मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को वोट बैंक समझकर लूटने का काम किया गया है। जानें इस समारोह में और क्या हुआ।

मुख्य बातें

आदिवासी समुदाय के प्रति राजनीतिक दलों की दृष्टि पर सवाल उठाए गए।
जनजातीय गौरव दिवस के महत्व को समझाया गया।
मुख्यमंत्री का विकास कार्यों पर जोर।

अलीराजपुर, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। अलीराजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विपक्षी दलों ने आदिवासियों को सिर्फ एक वोट बैंक समझकर लूटा है। इस कार्यक्रम में जनजातीय वर्ग के लोगों ने मुख्यमंत्री यादव का पारंपरिक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाई-बहनों द्वारा बनाए गए जैकेट की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने अंग्रेजों की तोप और बंदूक के सामने तीर-धनुष से लड़ने वाले हमारे इस वीर जनजातीय समाज को प्रणाम किया और कहा कि परमात्मा ने अलीराजपुर को प्राकृतिक सौंदर्य की अनमोल देन दी है, जिसमें जंगल, पेड़, नदियां, झरने, पहाड़ियां और इनके बीच ताड़ी के पेड़ का आनंद अलग ही है।

मुख्यमंत्री यादव ने अंग्रेजों द्वारा जनजातीय वर्ग पर किए गए अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा, "अंग्रेजों ने अपने स्वार्थ के कारण अनेक अत्याचार किए। खून की नदियां बहा दीं, जल-जंगल-जमीन और धर्म पर अन्याय किया तथा गरीबी थोप दी। जनजातीय समाज ने जीवन और मृत्यु के बीच खड़े होकर भी मौत से आंख में आंख डालकर बात करने का साहस दिखाया है। विपक्ष ने आदिवासी अंचल को केवल वोट बैंक समझकर लूटा-खसोटा। विपक्षी हमारे गौरवशाली इतिहास को जनता के सामने नहीं आने देते।"

उन्होंने बिरसा मुंडा और छीतू किराड़ की प्रतिमा का अनावरण कर उनके गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया है। आदिवासी अंचल में जब हम अपने नायकों की जयंती मनाते हैं तो हमारे लिए वही दीपावली, दशहरा और भगोरिया का आनंद होता है। झाबुआ और अलीराजपुर क्षेत्र में छीतू किराड़ ने संघर्ष के बल पर 7,000 लोगों की फौज तैयार की और भीषण लड़ाई लड़ी।

मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि हम अपने आदिवासी नायकों के जन्मोत्सव मनाते हैं तो कुछ लोगों को यह भी तकलीफ होती है। वहीं आज यहां 250 करोड़ रुपए के 156 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया है। उड़द और सोयाबीन में पीला मोजैक और कीट रोग लगने के कारण 45 करोड़ रुपए के मुआवजे की घोषणा भी की गई।

संपादकीय दृष्टिकोण

वे यह दर्शाती हैं कि आदिवासी वर्ग की पहचान और उनके अधिकारों को लेकर राजनीतिक विमर्श में सुधार की आवश्यकता है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिरसा मुंडा का योगदान क्या है?
बिरसा मुंडा एक प्रमुख आदिवासी नेता थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया।
आदिवासी गौरव दिवस क्यों मनाया जाता है?
यह दिवस आदिवासी संस्कृति और उनके अधिकारों की पहचान के लिए मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कौन से विकास कार्यों का उद्घाटन किया?
मुख्यमंत्री ने 250 करोड़ रुपए के 156 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले