27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है? : मुख्तार अब्बास नकवी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है? : मुख्तार अब्बास नकवी

सारांश

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अब भारत आत्मनिर्भर बन चुका है। वे कांग्रेस की पुरानी बातों को लेकर तंज कसते हैं और जातिगत जनगणना पर उठाए गए सवालों का भी जवाब देते हैं। जानिए उनकी पूरी बातें इस लेख में।

मुख्य बातें

कांग्रेस अब नई विचारधारा के लिए तैयार नहीं है।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार ने उचित कदम उठाया है।
भाजपा नेता ने विकास की वर्तमान लहर पर जोर दिया।
भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है।

नई दिल्ली, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान में भारत कांग्रेस पर निर्भर नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग कब तक पुरानी और बेकार चीजों को नए रूप में प्रस्तुत करते रहेंगे। आखिर कब तक ये लोग कहेंगे कि इस रोड और पोर्ट का शिलान्यास नेहरू जी ने किया था? अब इनकी यह बातें बंद हो जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है, तब से वो पुराने गाने ही गा रही है, जिसे अब स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस को यह मानना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। वर्तमान में चारों ओर विकास की लहर चल रही है, लेकिन अफसोस कि कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर पा रही है।

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस की टिप्पणियों पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पहले इन्हीं लोगों ने कहा था कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना नहीं करा रही है और अब जब सरकार ने इसे कराने का निर्णय लिया है, तो ये लोग परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस देश के नागरिकों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के निर्णय पर सवाल उठाया। उन्होंने तेलंगाना सरकार की ओर से जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि उसमें 'जाति' शब्द का उल्लेख तीन बार किया गया था, जबकि केंद्र सरकार की अधिसूचना में इसका एक बार भी उल्लेख नहीं है।

इजरायल और ईरान के बीच के युद्ध की स्थिति पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी स्थिति में युद्ध का पक्षधर नहीं है। भारत हमेशा से विस्तारवादी नीतियों का विरोधी रहा है और आगे भी रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन हमें समझना चाहिए कि सभी दलों को अपने दृष्टिकोण को सही तरीके से पेश करना चाहिए। देश की भलाई के लिए सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के बारे में क्या कहा?
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है और अब भारत आत्मनिर्भर है।
जातिगत जनगणना पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया थी?
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के निर्णय पर सवाल उठाए थे, जिस पर नकवी ने आपत्ति जताई।
क्या भारत युद्ध का पक्षधर है?
नकवी ने कहा कि भारत किसी भी स्थिति में युद्ध का पक्षधर नहीं है और हमेशा से विस्तारवादी नीतियों का विरोधी रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले