30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दुर्गापुर गैंगरेप मामले में आरोपी बख्शे जाएंगे? ममता बनर्जी का कड़ा बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दुर्गापुर गैंगरेप मामले में आरोपी बख्शे जाएंगे? ममता बनर्जी का कड़ा बयान

सारांश

दुर्गापुर गैंगरेप मामले में ममता बनर्जी ने खड़े किए सवाल, क्या दोषियों को सजा मिलेगी? जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

दुर्गापुर गैंगरेप मामले ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कड़ा बयान।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
निजी मेडिकल कॉलेजों की सुरक्षा जिम्मेदारी पर सवाल।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों को सख्त सजा का आश्वासन।

कोलकाता, 12 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार की घटना ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए निजी मेडिकल कॉलेजों को अपनी छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। इसकी जिम्मेदारी किसकी है? निजी मेडिकल कॉलेजों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने छात्रों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा का ध्यान रखें। रात में उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"

उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

ममता ने इस घटना को वन क्षेत्र में हुई बताते हुए कहा कि लड़की एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। वह रात के 12.30 बजे कैसे बाहर आई? मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। जांच जारी है। मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों, खासकर लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, "पुलिस घर पर बैठी नहीं रहेगी, लेकिन कॉलेजों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।"

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों में हुई समान घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी सरकारों को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

ममता ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई की जाती है और कई मामलों में एक-दो महीने के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दोषियों को सजा दिलाई गई है, जिसमें कुछ मामलों में निचली अदालतों ने फांसी की सजा भी सुनाई है। इस घटना की जांच तेजी से जारी है और पुलिस सभी संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। हमारी सरकार इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। सरकारों को इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों। हमें सभी स्तरों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एकजुट होकर काम करना होगा।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दुर्गापुर गैंगरेप मामले में क्या हुआ?
दुर्गापुर में एक एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस पर क्या कहना है?
ममता बनर्जी ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और निजी मेडिकल कॉलेजों को छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
क्या ऐसी घटनाएं केवल पश्चिम बंगाल में हो रही हैं?
नहीं, ममता बनर्जी ने अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाओं का जिक्र किया है, जिसमें कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।
क्या दोषियों को सख्त सजा मिलेगी?
मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है, जिससे दोषियों को सख्त सजा मिल सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले