क्या लोकतंत्र की भलाई से राहुल गांधी को दर्द होता है? : सम्राट चौधरी

Click to start listening
क्या लोकतंत्र की भलाई से राहुल गांधी को दर्द होता है? : सम्राट चौधरी

सारांश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए अच्छे कार्यों से उन्हें दर्द होता है। इस बयान ने राजनीतिक चर्चा को और बढ़ा दिया है। जानें इस पर और क्या कहा गया।

Key Takeaways

  • सम्राट चौधरी का बयान राजनीतिक तनाव को बढ़ा सकता है।
  • राहुल गांधी की यात्रा लोकतंत्र के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।
  • बिहार के राजनीतिक हालात पर नजर बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

पटना, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब भी कोई लोकतंत्र के लिए अच्छा कार्य करता है, तो उन्हें दर्द होता है।

राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग के बीच साझेदारी संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अनुभव की कमी है और उन्हें यह नहीं पता कि उनके माता-पिता और दादी ने लोकतंत्र के साथ क्या किया था।

पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने इस देश के लोकतंत्र को लगातार लूटने का काम किया है। यह पूरा देश जानता है। उन्होंने आगे राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान जिनके साथ हैं, उनके परिवार ने 15 वर्षों तक बूथ कैप्चरिंग और लूटने का ही कार्य किया है। बिहार की जनता जानती है कि गांधी परिवार और लालू परिवार ने बिहार के साथ क्या किया है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंडिया गठबंधन द्वारा उप राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा पर कहा कि सभी को पता है कि एनडीए के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन की जीत निश्चित है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज को उम्मीदवार बनाने का क्या मतलब है? यह दर्शाता है कि उन्हें लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। जब जनमत एनडीए के पास है, तो उन्हें समर्थन करना चाहिए।

विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जो चोर होते हैं, उनकी मानसिकता ऐसी ही होती है। ये लोग चोरी करने वाले हैं। इन लोगों ने देश को लूटा है, चाहे वह गांधी परिवार हो या लालू परिवार। इस समय राहुल गांधी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' पर हैं, जिसमें बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं।

Point of View

बल्कि विचारधाराओं की भी है।
NationPress
21/04/2026

Frequently Asked Questions

सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाया?
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र के लिए अच्छे कार्य करने पर दर्द होता है।
राहुल गांधी की यात्रा का उद्देश्य क्या है?
राहुल गांधी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' पर हैं, जिसमें विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं।
Nation Press