26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जनता ममता राज से परेशान हैं, परिवर्तन की मांग कर रही है? : कृष्णा हेगड़े

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जनता ममता राज से परेशान हैं, परिवर्तन की मांग कर रही है? : कृष्णा हेगड़े

सारांश

शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव की मांग कर रही है। क्या भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत? जानिए इस दिलचस्प खबर में।

मुख्य बातें

शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने ममता बनर्जी की सरकार पर कड़ा प्रहार किया।
जनता अब बदलाव की मांग कर रही है।
कांग्रेस के ईवीएम आरोपों को हेगड़े ने खारिज किया।

मुंबई, 5 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने तीन बार राज्य में चुनाव जीते हैं, लेकिन अब पश्चिम बंगाल में न तो निवेश हो रहा है, न ही रोजगार सृजन हो रहा है और न ही कोई विकास कार्य नजर आ रहा है।

हेगड़े ने कहा, "जनता ममता राज से पूरी तरह थक चुकी है और अब बदलाव की मांग कर रही है। ममता बनर्जी पहले से ही हार का बहाना ढूंढने की तैयारी में हैं। वे 'वोट चोरी' और ईवीएम पर आरोप लगाने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता को पता है कि असली विकास और प्रगति के लिए भाजपा और एनडीए की सरकार जरूरी है। आने वाले दिनों में भाजपा को ही वहां पूर्ण बहुमत मिलेगा।"

कृष्णा हेगड़े ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े एक विवादास्पद वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक आईपीएस अधिकारी महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आवाज को नहीं पहचान सकी। अजित सात बार मंत्री रह चुके हैं और 1991 से लगातार राजनीति में विजयी होते आ रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी ने ऐसा व्यवहार किया मानों आदेश मानना ही न हो। अजित पवार ने संयम बनाए रखा और कोई कठोर प्रतिक्रिया नहीं दी। इतने वरिष्ठ नेता के आदेशों का पालन होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने धैर्य का परिचय दिया। वरिष्ठ नेताओं का सम्मान आवश्यक है। अजित पवार जैसे अनुभवी नेता राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।"

कांग्रेस के ईवीएम आरोपों पर कृष्णा हेगड़े ने कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "देखिए, जब कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में जीतती है तो उन्हें कोई वोट चोरी नहीं दिखती है। अभी भी कांग्रेस की वहां पर सरकार है, लेकिन अब आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी वहां पर हार रही है तो उन्हें वोट चोरी दिख रही है। अगर ईवीएम में गड़बड़ होती तो कांग्रेस पार्टी तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल और दूसरी जगहों पर कैसे जीतती? पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कैसे जीतती, पंजाब में आम आदमी पार्टी कैसे जीतती, तमिलनाडु में डीएमके कैसे जीतती? उसका भी जवाब विपक्ष को देना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद ईवीएम पर सवाल उठाना उनके 'दोहरे चरित्र' को दिखाता है। विपक्ष के ये आरोप लोकतंत्र को कमजोर करने वाले हैं और जनता इन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी का मन और सोच पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। उन्हें खुद यह समझ नहीं आ रहा कि वे क्या कह रहे हैं। बीड़ी और बिहार की जनता की तुलना करना दरअसल बिहार की जनता का गंभीर अपमान है। इस अपमान का जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर देगी। बिहार की जनता कांग्रेस को सही जगह दिखाएगी और साफ कर देगी कि अपमान करने वालों के लिए वहां कोई जगह नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह एक स्पष्ट संकेत है कि राजनीतिक दलों को अपनी नीतियों और कार्यों में सुधार करने की आवश्यकता है। यह समय है कि सभी दल जनता की अपेक्षाओं को समझें और उनके अनुसार कार्य करें।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कृष्णा हेगड़े ने ममता बनर्जी के बारे में क्या कहा?
कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ममता बनर्जी तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन अब राज्य में विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है।
कृष्णा हेगड़े ने अजित पवार के वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया दी?
हेगड़े ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक आईपीएस अधिकारी ने अजित पवार की आवाज को नहीं पहचाना।
कांग्रेस के ईवीएम आरोपों पर हेगड़े का क्या कहना है?
हेगड़े ने कहा कि कांग्रेस की सरकार होने पर उन्हें ईवीएम पर कोई समस्या नहीं दिखती, लेकिन हारने पर आरोप लगाते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले