क्या नींद की कमी चेहरे और बालों की चमक छीन सकती है?
सारांश
Key Takeaways
- अच्छी नींद से त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ती है।
- नींद की कमी स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाती है।
- 8 घंटे की नींद को ब्यूटी स्लीप कहा जाता है।
- पूर्ण नींद से शरीर डिटॉक्स होता है।
- महंगे प्रोडक्ट्स से नहीं, पूर्ण नींद से मिलती है सुंदरता।
नई दिल्ली, 24 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। आज बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जो बालों और त्वचा की खूबसूरती और मजबूती को बढ़ाने का दावा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी महंगे प्रोडक्ट तब तक बेकार हैं जब तक आप अच्छी नींद नहीं लेते?
नींद की कमी बालों और त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचाती है, जिसका असर महंगे प्रोडक्ट भी नहीं सुधार पाते। जब शरीर को पूर्ण नींद नहीं मिलती, तो यह संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और इसका असर चेहरे और बालों पर धीरे-धीरे नजर आने लगता है। नींद की कमी से चेहरे का मरम्मत तंत्र कमजोर पड़ जाता है, कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है। इसका परिणाम यह होता है कि झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं, और उम्र से पहले बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं। साथ ही, चेहरे पर पिंपल भी होने लगते हैं।
बालों की स्थिति भी बिगड़ने लगती है, उनका झड़ना बढ़ जाता है और रुखापन बढ़ता है, जिससे बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। सब से बड़ी समस्या यह है कि नींद की कमी स्ट्रेस हार्मोन को सक्रिय कर देती है, जिससे अवसाद और चिंता का अनुभव होने लगता है।
नींद की कमी से सबसे पहले हार्मोन संतुलन बिगड़ता है और समय के साथ पाचन भी धीमा हो जाता है। पाचन संकट से शरीर को आवश्यक पोषण नहीं मिलता, जिससे बाल जड़ों से कमजोर पड़ जाते हैं। इसलिए, खूबसूरत त्वचा और बाल केवल महंगे प्रोडक्ट्स से नहीं मिलते, बल्कि पूर्ण नींद से मिलते हैं।
पूर्ण नींद से शरीर को मरम्मत का समय मिलता है। रात की नींद शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। यह प्रक्रिया चेहरे की रंगत और रक्त की शुद्धि को बढ़ाती है, जिससे चेहरा चांद सा चमकने लगता है।
8 घंटे की नींद को हमेशा ब्यूटी स्लीप कहा जाता है। 8 घंटे की नींद लेने पर मस्तिष्क हैप्पी हार्मोन का उत्पादन बढ़ाता है, जो तनाव और चिंता को कम करता है। स्ट्रेस पर नियंत्रण रखने से बालों के झड़ने पर भी लगाम लगाई जा सकती है और चेहरे पर झुर्रियां नहीं आतीं।