क्या थाईवान की स्वाधीनता वाकई एक बंद गली है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या थाईवान की स्वाधीनता वाकई एक बंद गली है?

सारांश

क्या थाईवान की स्वाधीनता वाकई एक बंद गली है? जानिए चीनी राज्य परिषद ने इस पर क्या कहा है।

मुख्य बातें

थाईवान का मामला चीन का आंतरिक मामला है।
बाहरी हस्तक्षेप की कोई अनुमति नहीं है।
लाई छिंगत का प्रशासन सैन्य बजट में वृद्धि कर रहा है।
थाईवान की स्वतंत्रता एक बंद गली है।
राष्ट्रीय प्रभुसत्ता की रक्षा आवश्यक है।

बीजिंग, 17 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राज्य परिषद के थाईवान कार्यालय ने बुधवार को नियमित न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस दौरान एक संवाददाता ने पूछा कि लाई छिंगत ने हाल ही में अमेरिका से सैन्य उपकरण खरीदने के लिए 40 अरब अमेरिकी डॉलर का विशेष बजट प्रस्ताव पेश किया है। इस पर चीनी राज्य परिषद के थाईवान कार्यालय की क्या प्रतिक्रिया है?

इसके जवाब में प्रवक्ता चू फंगल्येन ने कहा कि थाईवान मामला चीन का अंदरूनी मामला है। थाईवान मुद्दे का समाधान केवल चीनी लोगों का मामला है। इसमें किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं है। लाई छिंगत का प्रशासन निजी लाभ के लिए थाईवान की स्वतंत्रता में लगातार उत्तेजक कार्रवाई कर रहा है और रक्षा बजट में बढ़ोतरी कर रहा है। लाई छिंगत बाहरी शक्तियों पर निर्भर रहने के साथ-साथ सैन्य तरीके से थाईवान की स्वतंत्रता को कमजोर कर रहा है। यह थाईवान के लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए खतरा है। थाईवान की स्वाधीनता एक बंद गली है। बाहरी लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, जबकि पुनरेकीकरण को रोका नहीं जा सकता। थाईवान की स्वतंत्रता के समर्थन में सभी प्रयासों को नष्ट करने के लिए हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति, दृढ़ आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और शक्तिशाली क्षमता है। हम बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करते हैं और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता एवं प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि थाईवान का मुद्दा न केवल चीन के लिए, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमें यह समझना होगा कि थाईवान की स्वतंत्रता की कोई भी कोशिश केवल बाहरी शक्तियों के द्वारा समर्थित नहीं हो सकती। हमें हमेशा अपने देश के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

थाईवान की स्वाधीनता क्या है?
थाईवान की स्वाधीनता का मतलब है कि थाईवान एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर देश होना चाहता है, लेकिन यह चीन के लिए एक अंदरूनी मामला है।
चीनी सरकार की थाईवान पर क्या राय है?
चीनी सरकार का कहना है कि थाईवान चीन का एक हिस्सा है और इसमें किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं है।
लाई छिंगत का क्या भूमिका है?
लाई छिंगत थाईवान की राष्ट्रपति हैं और उन्होंने बाहरी देशों से सैन्य सहायता लेने का प्रस्ताव रखा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले