क्या टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर सही फैसला लिया? : अबू आजमी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर सही फैसला लिया? : अबू आजमी

सारांश

क्या टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर सही कदम उठाया? अबू आजमी ने इस निर्णय की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि टीम ने पाक खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। जानें इस विवादास्पद मुद्दे पर अबू आजमी का क्या कहना है।

मुख्य बातें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।
अबू आजमी ने टीम के फैसले की सराहना की।
यह कदम सुरक्षा और राष्ट्रीय भावनाओं के मद्देनजर उठाया गया।
टीम की जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया गया।
क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोपों पर संजय राउत ने चिंता जताई।

मुंबई, 15 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने यह सही कदम उठाया है कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया।

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार छक्का जड़कर टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान, दूसरे छोर पर खड़े शिवम दुबे के साथ वे मैदान से बाहर चले गए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया। भारत में उनके इस रवैये की व्यापक सराहना हो रही है।

अबू आजमी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर टीम इंडिया ने सही कदम उठाया। उनके अनुसार, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि हम तो चाहते थे कि भारत पाकिस्तान के साथ मैच ही न खेले।

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और भारतीय सेना को समर्पित किया। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कहा कि इस जीत के जश्न को देशवासियों को समर्पित करना उचित है, लेकिन क्या इससे हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर वापस आएगा? हम पहले से ही कह चुके थे कि भारत को पाकिस्तान के साथ यह मैच नहीं खेलना चाहिए था।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाने वाले सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि ऑर्डर को पढ़ने के बाद इस पर कोई बयान देना उचित होगा।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत द्वारा लगाए गए सट्टेबाजी आरोपों पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट में बहुत बड़े स्तर पर सट्टेबाजी होती है, इस मैच में कितना हुआ है, यह देखने वाली बात है। अगर आरोप लगे हैं तो इसी गहनता से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादी आए और हमारे निर्दोष लोगों को मारा। हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजाड़ा गया। सरकार ने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा। सरकार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, ऐसे में हम दुश्मन देश के साथ क्रिकेट मैच खेल सकते थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि देश के हित सर्वोपरि हैं। खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए, लेकिन जब सुरक्षा के मुद्दे उभरते हैं, तो हमें सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है। टीम इंडिया का यह फैसला एक राष्ट्र की भावनाओं को दर्शाता है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या अबू आजमी ने टीम इंडिया के फैसले की सराहना की?
जी हां, अबू आजमी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के फैसले की सराहना की है कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।
टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ क्यों नहीं मिलाया?
टीम इंडिया ने यह कदम सुरक्षा और राष्ट्रीय भावनाओं के मद्देनजर उठाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले