10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मध्य प्रदेश में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के नतीजे जारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मध्य प्रदेश में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के नतीजे जारी

सारांश

मध्य प्रदेश में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें सरकारी स्कूलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जानिए इस साल की परीक्षा के खास आंकड़े और मेरिट सूची के बारे में।

मुख्य बातें

हायर सेकेंडरी परीक्षा का सरकारी विद्यालयों का परिणाम 80.43% रहा।
छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
इस वर्ष 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम सरकारी विद्यालयों का 76.80% रहा।
मेरिट सूची में छात्राओं की संख्या 158 थी।

भोपाल 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस) मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी (12) और हाई स्कूल (10) परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को सार्वजनिक किए गए हैं। इन परीक्षाओं में सरकारी विद्यालयों के परिणाम अधिकतर सकारात्मक रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को एक समारोह में स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों की उपस्थिति में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित किए।

हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम में सरकारी विद्यालयों का परीक्षा प्रतिशत 80.43 और अशासकीय विद्यालयों का 69.67 प्रतिशत रहा। वहीं, नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा फल 76.01 प्रतिशत और स्वाध्यायी विद्यार्थियों का 30.60 प्रतिशत रहा है। नियमित छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों से बेहतर रहा है। यह परीक्षा परिणाम पिछले 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है।

मेरिट सूची में छात्रों की संख्या 63 है जबकि छात्राओं की संख्या 158 है। राज्य में हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी, जिसमें 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा के दौरान राज्य में 71 नकल प्रकरण सामने आए थे। हाई स्कूल के परिणाम में सरकारी विद्यालयों का परीक्षा फल 76.80 प्रतिशत और अशासकीय विद्यालयों का 68.64 प्रतिशत रहा है।

इस प्रकार सरकारी विद्यालयों का परीक्षा फल अशासकीय विद्यालयों से बेहतर है, जिसमें नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षाफल 73.42 प्रतिशत और स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का 26.38 प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में 378 परीक्षार्थियों की सूची में छात्राओं की संख्या 235 और छात्रों की संख्या 143 है। इस तरह प्रवीण सूची में छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में अधिक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम कब घोषित हुआ?
हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित हुआ।
सरकारी विद्यालयों का परीक्षा प्रतिशत क्या रहा?
सरकारी विद्यालयों का परीक्षा प्रतिशत 80.43% रहा।
इस वर्ष कितने छात्रों ने परीक्षा दी?
इस वर्ष 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम कब आया?
हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम भी 15 अप्रैल को घोषित किया गया।
मेरिट सूची में छात्राओं की संख्या कितनी थी?
मेरिट सूची में छात्राओं की संख्या 158 थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 1 साल पहले