क्या महिमा चौधरी ने नाम बदलने के लिए किया पछतावा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महिमा चौधरी ने नाम बदलने के लिए किया पछतावा?

सारांश

महिमा चौधरी, जिन्होंने 'परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखा, का नाम बदलने का दिलचस्प किस्सा है। क्या उन्होंने अपने नाम परिवर्तन पर पछतावा किया? जानिए उनकी कहानी।

मुख्य बातें

महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है।
उन्हें 'परदेस' फिल्म के लिए नाम बदलने के लिए कहा गया था।
महिमा चौधरी को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला था।
सुभाष घई का अंधविश्वास नाम परिवर्तन में महत्वपूर्ण था।
महिमा का नाम बदलना उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।

मुंबई, 12 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। महिमा चौधरी एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने 1997 में सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके अभिनय और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी प्राप्त हुआ।

महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। फिल्मों में कदम रखने से पहले वे मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं। अपने करियर में उन्होंने ‘दिल क्या करे’, ‘दाग: द फायर’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘लज्जा’, और ‘धड़कन’ जैसी फ़िल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

अपनी सादगी और शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली महिमा चौधरी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने 90 और 2000 के दशक के प्रारंभ में इंडस्ट्री में अपनी एक विशेष पहचान बनाई।

अपनी पहली फिल्म में डेब्यू करने के लिए महिमा चौधरी को अपना नाम बदलने का निर्णय लेना पड़ा था। महिमा का असली नाम रितु चौधरी है। रितु चौधरी से महिमा चौधरी बनने की कहानी भी दिलचस्प है। हालांकि, पहले तो उन्होंने नाम बदलने में कोई आपत्ति नहीं जताई, पर बाद में इस पर उन्हें पछतावा भी हुआ। उन्होंने इसे एक इंटरव्यू में साझा किया।

वास्तव में, फिल्म 'परदेस' के लिए सुभाष घई को एक नया चेहरा चाहिए था। सैकड़ों लड़कियों के ऑडिशन के बाद भी कोई पसंद नहीं आई। अंततः एक पार्टी में उनकी नजर रितु चौधरी पर पड़ी। पहली बार में ही उन्होंने फिल्म का प्रस्ताव रितु को दे दिया।

जब सुभाष घई ने उन्हें ‘परदेस’ में मुख्य भूमिका के लिए चुना, तब उन्होंने रितु से अपना नाम बदलने के लिए कहा। सुभाष घई का एक अंधविश्वास था कि जिन अभिनेत्रियों के नाम ‘एम’ अक्षर से शुरू होते हैं, उनकी फिल्मों की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। वे इससे पहले माधुरी दीक्षित और मीनाक्षी शेषाद्रि जैसी अभिनेत्रियों के साथ कई सफल फिल्में बना चुके थे।

इस अंधविश्वास को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने रितु को अपना नाम महिमा रखने का सुझाव दिया। अपनी पहली फिल्म में सफलता की आशा में रितु ने इस सुझाव को मान लिया। उनका यह कदम उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया। फिल्म ‘परदेस’ एक बड़ी हिट साबित हुई और महिमा रातों रात एक सुपरस्टार बन गईं।

हालांकि, बाद में महिमा चौधरी ने इस नाम परिवर्तन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अपने करियर के लिए नाम बदलना उनके लिए एक कठिन निर्णय था। वह कहती हैं कि कई वर्षों तक वह महिमा के नाम से जानी गईं, लेकिन बाद में उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अपने असली नाम रितु से ज्यादा जुड़ाव है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो हमें बताती है कि सफलता पाने के लिए हमें कई बार अपने मूल से दूर जाना पड़ सकता है। हालांकि, अंततः अपने असली नाम से जुड़ाव महसूस करना महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिमा चौधरी का असली नाम क्या है?
महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है।
महिमा चौधरी ने किस फिल्म से डेब्यू किया?
महिमा चौधरी ने 1997 में सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया।
महिमा चौधरी को कौन सा अवार्ड मिला?
महिमा चौधरी को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला।
महिमा चौधरी ने अपना नाम क्यों बदला?
महिमा चौधरी ने अपने नाम में बदलाव सुभाष घई के अंधविश्वास के कारण किया।
महिमा चौधरी की प्रमुख फिल्मों में कौन-कौन सी शामिल हैं?
महिमा चौधरी की प्रमुख फिल्मों में 'दिल क्या करे', 'दाग: द फायर', और 'धड़कन' शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 23 मिनट पहले
  2. 23 मिनट पहले
  3. 26 मिनट पहले
  4. 27 मिनट पहले
  5. 40 मिनट पहले
  6. 52 मिनट पहले
  7. 53 मिनट पहले
  8. 53 मिनट पहले