2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मलाइका अरोड़ा की हेल्दी डाइट से प्रभावित होकर सोहा अली खान ने अपनाई नई आदतें?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मलाइका अरोड़ा की हेल्दी डाइट से प्रभावित होकर सोहा अली खान ने अपनाई नई आदतें?

सारांश

क्या आप जानना चाहते हैं कि कैसे मलाइका अरोड़ा की स्वस्थ जीवनशैली ने सोहा अली खान को प्रेरित किया? जानिए घी-कॉफी के लाभ और सोहा की नई डिटॉक्सिफाइंग आदतें। यह लेख आपके लिए है, अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं!

मुख्य बातें

घी को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
सोहा अली खान ने घी-कॉफी का सेवन शुरू किया है।
सफेद कद्दू का जूस डिटॉक्सिफाइंग होता है।
अपने शरीर की सुनना और सही विकल्प चुनना महत्वपूर्ण है।
फिटनेस और हेल्दी डाइट को लेकर जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

मुंबई, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। 51 वर्ष की उम्र में भी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, वह अभिनेत्री सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नजर आई थीं, जहां उन्होंने बताया कि घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। मलाइका की इस सलाह से प्रेरित होकर सोहा अली खान ने भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए घी-कॉफी का उपयोग शुरू किया है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने घी-कॉफी के फायदे और संभावित नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। इस वीडियो में उन्होंने इस ड्रिंक को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के अनुभव और इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। वीडियो पोस्ट कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "मुझे पता है, बुलेटप्रूफ कॉफी के बारे में देर से पता चला? कोई बात नहीं! हर ट्रेंड सबके लिए नहीं होता। कॉफी में घी डालने से पहले (या कॉफी पीने से पहले भी), इसके फायदे और नुकसान जान लें और अपने शरीर की सुनें।"

अभिनेत्री ने आगे इसके फायदे और नुकसान बताए। यह एनर्जी बूस्टर, हेल्दी फैट्स, फोकस और पेट के लिए अच्छा होता है। हालांकि, इसको अधिक लेने से यह पेट भारी लग सकता है और एसिडिटी हो सकती है।

अभिनेत्री ने जोर देते हुए कहा कि अपने शरीर की सुनें और वही करें जो आपको सूट करे!

सोहा हमेशा हेल्दी डाइट और फिटनेस को लेकर अपने प्रशंसकों को मोटिवेट करती रहती हैं और अपनी पोस्ट के जरिए बताती रहती हैं कि हेल्दी डाइट में क्या-क्या लेना चाहिए। इससे पहले भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह अपने दिन की शुरुआत एक डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक से करती हैं, जो उन्हें पूरे दिन तरोताजा महसूस कराता है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह सफेद कद्दू का जूस पीती नजर आ रही थीं। सोहा ने इसे कैप्शन दिया था, "सेल्फ लव बेहद जरूरी है! मैं पिछले तीन महीनों से हर सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीती आ रही हूं। यह जूस पेट के लिए बहुत फायदेमंद है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' शुरू किया है, जो यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक आवश्यकता है। भारतीय सिनेमा की इन दो अनुभवी अभिनेत्रियों का यह प्रयास न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से लाभ पहुंचा रहा है, बल्कि उनके प्रशंसकों को भी प्रेरित कर रहा है।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

घी-कॉफी के क्या फायदे हैं?
घी-कॉफी एनर्जी बूस्टर है, इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं, और यह ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
क्या घी-कॉफी के कोई नुकसान हैं?
अधिक सेवन से पेट भारी लग सकता है और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
सोहा अली खान ने किस डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन किया?
सोहा ने सफेद कद्दू का जूस पीने की आदत अपनाई है जिसे वह हर सुबह खाली पेट लेती हैं।
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस रूटीन क्या है?
मलाइका अरोड़ा ने अपनी डाइट में घी को शामिल किया है और नियमित व्यायाम करती हैं।
क्या हेल्दी डाइट जरूरी है?
जी हां, हेल्दी डाइट हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले