2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मेरठ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मेरठ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया?

सारांश

मेरठ में पुलिस ने शातिर अपराधी शहजाद उर्फ निक्की के साथ मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया। शहजाद पर बच्चों के खिलाफ कई गंभीर अपराध थे। जानिए इस पूरी घटना के बारे में।

मुख्य बातें

मेरठ में मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने एक शातिर अपराधी को मार गिराया।
शहजाद पर कई गंभीर अपराधों के आरोप थे।
पुलिस की कार्रवाई ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

मेरठ, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में महिलाओं और बच्चियों के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार मिशन शक्ति 5.0 का अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में सोमवार को देर रात पुलिस और 25 हजार रुपए के इनामी शातिर अपराधी शहजाद उर्फ निक्की के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने शहजाद को मार गिराया।

आरोपी शहजाद पर कई गंभीर आरोप थे, जिनमें मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, हत्या और अन्य अपराध शामिल थे। वह लंबे समय से फरार था। पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी मिली थी कि शहजाद सरूरपुर क्षेत्र में छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, शहजाद ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें शहजाद को सीने और पैर में गोली लगी। उसे तुरंत मेरठ के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

मेरठ के एसएसपी विपिन ताड़ा ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि शहजाद ने पहले पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। शहजाद पर मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में बच्चियों के खिलाफ 7 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे।

उन्होंने कहा कि शहजाद विशेष रूप से दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में मुख्य आरोपी था, जिसके लिए उसके सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। शहजाद अवैध हथियारों के कारोबार में भी संलग्न था और अपराध की दुनिया में निक्की नाम से जाना जाता था।

एसएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस के मिशन शक्ति 5.0 अभियान का हिस्सा है, जो महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस ने शहजाद के पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और नकदी भी बरामद की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शहजाद उर्फ निक्की कौन था?
शहजाद उर्फ निक्की एक शातिर अपराधी था, जिस पर कई गंभीर अपराधों के आरोप थे, जिनमें मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार शामिल है।
मुठभेड़ में शहजाद की क्या हालत थी?
मुठभेड़ के दौरान शहजाद को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शहजाद के पास से क्या बरामद किया?
पुलिस ने शहजाद के पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और नकदी बरामद की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले