क्या विधानसभा उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर पहली बार मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विधानसभा उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर पहली बार मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए?

सारांश

आज सुबह 7 बजे से 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर पहली बार मोबाइल डिपॉजिट सेंटर्स की स्थापना की है, जिससे मतदाता आसानी से मोबाइल फोन जमा कर रहे हैं। यह एक नई पहल है जो मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए की गई है।

मुख्य बातें

चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर मोबाइल डिपॉजिट सेंटर्स की स्थापना की है।
मतदाता अपने मोबाइल फोन को मतदान केंद्र के गेट पर जमा कर सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है।
मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना मना है।
उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ।

नई दिल्ली, 19 जून (राष्ट्र प्रेस) । 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इन उपचुनावों में चुनाव आयोग ने एक नई पहल की शुरुआत की है। मई महीने में आयोग ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन आज मतदान के दौरान देश में पहली बार पोलिंग बूथ पर मोबाइल डिपॉजिट सेंटर्स की स्थापना की गई है। सुबह से मतदान जारी है और लोगों ने इसका लाभ उठाया है।

चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। विभिन्न पोलिंग बूथों पर मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए थे, जिनका उपयोग कई मतदाताओं ने किया। आयोग ने “एक्स” पर लिखा, “पहली बार ऐसा हो रहा है कि हर मतदान केंद्र के एंट्री गेट पर एक मोबाइल डिपॉजिट सेंटर स्थापित किया गया है।”

आयोग ने मई में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और चुनाव संचालन नियम, 1961 के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए थे। आयोग का कहना है कि इनका उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा और व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाना है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मोबाइल फोन के व्यापक उपयोग को देखते हुए, आयोग ने यह निर्णय लिया।

एक बयान में कहा गया, “मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में बंद मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, लेकिन केंद्र के गेट पर लकड़ी के बॉक्स या जूट बैग जैसी साधारण सुविधाओं के माध्यम से मोबाइल फोन जमा करवाने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इससे छूट दी जा सकती है। केंद्र के अंदर मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49एम का सख्ती से पालन किया जाएगा।”

वर्तमान में 4 विभिन्न राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, केरल की नीलांबुर सीट पर शुरुआती 4 घंटों में 30.15 प्रतिशत वोट पड़े। गुजरात की विसावदर सीट पर 28.15 प्रतिशत और कडी सीट पर 23.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर सुबह 11 बजे तक 30.64 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर 21.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि चुनावी प्रणाली में विश्वास को भी बढ़ाता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोबाइल डिपॉजिट सेंटर क्या हैं?
मोबाइल डिपॉजिट सेंटर मतदान केंद्र पर स्थापित स्थान हैं, जहां मतदाता अपने मोबाइल फोन जमा कर सकते हैं।
क्या मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाना मना है?
हाँ, मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है।
मोबाइल डिपॉजिट सेंटर का उपयोग कैसे करें?
मतदाता मतदान केंद्र के गेट पर बने मोबाइल डिपॉजिट सेंटर में अपने मोबाइल फोन जमा कर सकते हैं।
क्या सभी मतदान केंद्रों पर मोबाइल डिपॉजिट सेंटर होंगे?
यह कुछ मतदान केंद्रों पर स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर निर्भर करेगा।
उपचुनाव में मतदान कब शुरू हुआ?
उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ।
राष्ट्र प्रेस