29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मोहाली पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल समेत कई अकाली नेताओं को हिरासत में लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मोहाली पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल समेत कई अकाली नेताओं को हिरासत में लिया?

सारांश

मोहाली में सुखबीर सिंह बादल और अन्य अकाली नेताओं की गिरफ्तारी ने राजनीति में हलचल मचा दी है। क्या यह पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ है? जानिए इस घटनाक्रम की सभी अहम बातें।

मुख्य बातें

सुखबीर सिंह बादल और अन्य अकाली नेताओं को हिरासत में लिया गया।
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हुए।
राजनीतिक स्थिति तनावपूर्ण है।
सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप।
अकाली दल के कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार।

मोहाली, 2 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के मोहाली में सुखबीर सिंह बादल सहित अकाली दल के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। ये नेता मोहाली में बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के समर्थन में एकत्रित हुए थे, जिन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाना है। हालांकि, पुलिस ने मोहाली कोर्ट से पहले ही इन नेताओं को रोका, जिसमें कई प्रमुख लीडर्स को हिरासत में लिया गया।

पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को पिछले हफ्ते ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 2 जुलाई को रिमांड खत्म होने के बाद मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना है। इस बीच, अकाली दल के नेताओं के मोहाली कूच से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के बाहर पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया।

एक वीडियो संदेश में सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "मैं पंजाब की जनता से कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल ने पूरे पंजाब पर कब्जा कर लिया है। वह अकाली दल से डर गए हैं, इसलिए केजरीवाल के आदेश पर पंजाब पुलिस ने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को नजरबंद किया है।"

सुखबीर बादल ने आरोप लगाते हुए कहा, "पंजाब की जनता के सारे लोकतांत्रिक अधिकार खत्म कर दिए गए हैं। केजरीवाल यहां सुप्रीम अथॉरिटी बनकर बैठ गए हैं। मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि सभी एकजुट हो जाएं और केजरीवाल से पंजाब को आजाद कराएं।"

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए सुखबीर बादल ने आगे कहा, "केजरीवाल ने पंजाब से डेढ़ साल में 10 हजार करोड़ रुपए इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। सबसे बड़ा हमला एक नए एक्ट के जरिए हो रहा है, जिससे 40 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। कुछ दिल्ली के ठेकेदारों और बिल्डर्स के साथ सौदा करके पंजाब की जमीन बेचने की कोशिश है।"

उन्होंने यह भी कहा कि अकाली दल का हर एक कार्यकर्ता कुर्बानी देने को तैयार है।

अकाली दल की यूथ इकाई के अध्यक्ष सरबजीत सिंह जिझर ने कहा, "भगवंत मान स्पष्ट रूप से घबराए हुए हैं। वह दावा करते थे कि पंजाब में अकाली खत्म हो चुके हैं। अगर यह सच है तो आज हर जगह पुलिस क्यों खड़ी है? क्यों गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है, सिर्फ इसलिए कि कहीं कोई नीली पगड़ी या भगवा पोशाक तो नहीं पहने हुए हैं। उन्हें अकाली कार्यकर्ता बताकर हिरासत में क्यों लिया जा रहा है या परेशान किया जा रहा है? अगर अकाली खत्म हो चुके हैं, तो इतना डर क्यों?"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटनाक्रम पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह दर्शाता है कि राजनीतिक असहमति और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन की स्थिति कितनी गंभीर हो चुकी है। हमें इस स्थिति पर गहराई से विचार करने की जरूरत है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्यों सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया गया?
उन्हें और अन्य अकाली नेताओं को बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के समर्थन में एकत्र होने के कारण हिरासत में लिया गया।
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया किस मामले में गिरफ्तार हुए?
उन्हें ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था।
क्या पंजाब में राजनीतिक स्थिति तनावपूर्ण है?
हां, अकाली दल के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
सुखबीर बादल ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने सरकार पर पंजाब के लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है।
क्या अकाली दल के कार्यकर्ता कुर्बानी देने को तैयार हैं?
सुखबीर बादल ने कहा कि उनका हर कार्यकर्ता कुर्बानी देने को तैयार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले