2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मोतिहारी में एक महिला ने ऊंचे टॉवर पर चढ़कर ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’ कहकर मचाई अफरातफरी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मोतिहारी में एक महिला ने ऊंचे टॉवर पर चढ़कर ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’ कहकर मचाई अफरातफरी?

सारांश

मोतिहारी की एक महिला ने ससुराल जाने से इनकार करते हुए ऊंचे टॉवर पर चढ़कर हंगामा किया। यह घटना क्षेत्र में अफरातफरी का कारण बन गई। जानिए इसके पीछे की कहानी और क्या है महिला की मांग।

मुख्य बातें

महिला ने ससुराल जाने से इनकार किया।
पुलिस ने महिला को टॉवर से सुरक्षित उतारा।
परिवार में विवाद बढ़ रहा है।
महिला ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया।
समाज में महिलाओं की इच्छाओं पर चर्चा की आवश्यकता है।

मोतिहारी, 6 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। आमतौर पर विवाहित महिलाएं अपने ससुराल को ही घर समझती हैं और वहीं रहकर अपने जीवन को संवारती हैं, लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’ की मांग करते हुए एक ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

हरसिद्धि बाजार की एक महिला ने ससुराल नहीं जाने की ज़िद से शनिवार को बाजार के एक मोबाइल टॉवर पर अचानक चढ़ गई और वहां हंगामा करने लगी। उसकी आवाज सुनते ही बाजार में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे लेकिन वह बार-बार यही कहती रही कि वह ससुराल नहीं जाएगी। जब कुछ लोग उसे टॉवर से उतारने की कोशिश करने लगे, तो उसने अपने आप को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद महिला को टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया है। बताया गया है कि महिला ने 10 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया है।

जानकारी के अनुसार, इस महिला की शादी पिछले साल बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद जब वह मायके लौटी, तब से वह अपने मायके में रह रही है और अपने पति के घर जाने को तैयार नहीं है। इस कारण परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा था। समाज की पंचायत भी इस मुद्दे पर बैठी थी, लेकिन महिला अपने ससुराल जाने को राजी नहीं हो रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला ने टॉवर पर चढ़ने का फैसला क्यों किया?
महिला ने ससुराल जाने से इनकार करते हुए अपनी मांग को प्रदर्शित करने के लिए यह कदम उठाया।
क्या महिला को सुरक्षित उतार लिया गया?
जी हां, पुलिस ने महिला को टॉवर से सुरक्षित उतार लिया है।
महिला की शादी कब हुई थी?
महिला की शादी पिछले साल बड़े धूमधाम से हुई थी।
महिला के मायके में रहने का कारण क्या है?
महिला अपने पति के घर जाने को तैयार नहीं है, जिसके कारण परिवार में विवाद बढ़ रहा है।
क्या पंचायत ने इस मामले पर चर्चा की थी?
हां, समाज की पंचायत भी इस मुद्दे पर बैठी थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले