17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'मराठी मुंबई' को 'मुस्लिम मुंबई' बनने से रोका जा सकेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'मराठी मुंबई' को 'मुस्लिम मुंबई' बनने से रोका जा सकेगा?

सारांश

मुंबई में आगामी बीएमसी चुनावों से पहले किरीट सोमैया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुस्लिम आबादी में बढ़ोतरी और कुछ राजनीतिक दलों की साजिशों का जिक्र किया। क्या मुंबई का भविष्य 'मराठी' रहेगा या 'मुस्लिम'?

मुख्य बातें

मुंबई महानगरपालिका चुनावों में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।
किरीट सोमैया ने कांग्रेस और अन्य दलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2020 तक मुस्लिम आबादी 25 प्रतिशत तक पहुँच सकती है।
सोमैया ने कोविड घोटाले की भी जाँच की मांग की है।
उद्धव ठाकरे को गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई, 31 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पूर्व राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता किरीट सोमैया ने जनसंख्या आंकड़ों, मेयर पद और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

किरीट सोमैया ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि 1947 के बाद की जनगणना में मुंबई में मुस्लिम आबादी 8.8 प्रतिशत थी, जो 2011 तक बढ़कर 20.58 प्रतिशत हो गई।

सोमैया ने कहा, "वर्तमान अनुमान बताते हैं कि आज मुंबई में मुस्लिम आबादी लगभग 25 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।"

टाटा इंस्टीट्यूट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2050 तक मुंबई में मुस्लिम आबादी 30 प्रतिशत और हिंदू आबादी 50 प्रतिशत होने की संभावना है।

किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना मिलकर 'मराठी मुंबई' के नाम पर 'मुस्लिम मुंबई' बनाने की साजिश कर रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा, "हम मुंबई को मुस्लिम नहीं होने देंगे।"

उन्होंने कोविड काल के दौरान कथित घोटालों का भी मुद्दा उठाया। सोमैया ने बताया कि कोविड घोटाले को लेकर उन्होंने कुल छह शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिनके आधार पर छह एफआईआर दर्ज हुईं। उन्होंने दावा किया कि इन मामलों में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेताओं के नाम शामिल हैं।

उन्होंने पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर पर भी गंभीर आरोप लगाए। सोमैया ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका के डीन हरिदास राठौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि जब 1,500 रुपए में बॉडी बैग उपलब्ध थे, तब किशोरी पेडनेकर ने वेदांत इनोटेक नाम की कंपनी को 6,719 रुपए प्रति बॉडी बैग की दर से ठेका देने का निर्देश दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे और किशोरी पेडनेकर ने कोविड जैसे संवेदनशील समय में भी कफन और बॉडी बैग के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया। उनके मुताबिक यह घोटाला 2,000 करोड़ रुपए का था।

किरीट सोमैया ने कहा कि किशोरी पेडनेकर इस मामले में जमानत पर बाहर हैं। इसके बावजूद उद्धव ठाकरे ने उन्हें चुनाव का टिकट दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या किरीट सोमैया ने किसी घोटाले का आरोप लगाया है?
हां, उन्होंने कोविड काल में बॉडी बैग के ठेके में घोटाले का आरोप लगाया है।
मुंबई में मुस्लिम आबादी का आंकड़ा क्या है?
1947 में मुस्लिम आबादी 8.8 प्रतिशत थी, जो 2011 में 20.58 प्रतिशत हो गई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले