क्या मुरली कार्तिक ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर कहर बनकर टूटकर भारत को दिलाई रोमांचक जीत?

Click to start listening
क्या मुरली कार्तिक ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर कहर बनकर टूटकर भारत को दिलाई रोमांचक जीत?

सारांश

इस लेख में जानें कैसे मुरली कार्तिक ने 2004 के मुंबई टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को ध्वस्त कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उनकी गेंदबाजी की बारीकियों और मैच के महत्वपूर्ण क्षणों पर चर्चा करते हुए, यह कहानी आपको क्रिकेट की रोमांचक दुनिया में ले जाएगी।

Key Takeaways

  • मुरली कार्तिक की गेंदबाजी ने भारत को 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिलाई।
  • उन्होंने मुंबई टेस्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • उनकी टर्न और उछाल ने बल्लेबाजों को परेशान किया।
  • कुल 13 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने।
  • भारतीय क्रिकेट में मुरली कार्तिक का योगदान अविस्मरणीय है।

नई दिल्ली, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। मुरली कार्तिक अपनी टर्न और उछाल से बल्लेबाजों को फंसाते थे। उनकी गेंदें हवा में देर से गिरती और बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए जल्दीबाजी में गलती कर बैठते।

विशेष रूप से साल 2004 में मुंबई टेस्ट में कार्तिक ने अपनी स्पिन से ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बैटिंग लाइनअप को मुश्किल में डाल दिया था। उन्होंने इस मुकाबले में भारत को करीबी अंतर से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

11 सितंबर 1976 को मद्रास में जन्मे मुरली कार्तिक ने घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाई।

फरवरी 2000 में छह फीट लंबे इस गेंदबाज को डेब्यू का मौका मिला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में कार्तिक ने तीन विकेट अपने नाम किए।

साल 2004 में मुरली कार्तिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया।

मुरली कार्तिक सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में जगह नहीं बना सके थे। बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 217 रन से जीता, जिसके बाद चेन्नई टेस्ट ड्रॉ रहा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले में कार्तिक को मौका मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 57 रन देकर 3 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 74 रन देकर 2 शिकार किए, लेकिन भारत ने मुकाबला 342 रन से गंवा दिया।

टीम इंडिया चार मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी थी। जाहिर था कि भारत अब इस सीरीज को नहीं जीत सकता था, लेकिन मुंबई टेस्ट को जीतकर उसके पास सम्मान बचाने का मौका था।

टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम में पहली पारी के दौरान महज 104 रन पर सिमट गई।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन अनिल कुंबले और मुरली कार्तिक ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की खूब परीक्षा ली।

कुंबले ने 19 ओवरों में 90 रन देकर 5 शिकार किए, जबकि मुरली कार्तिक ने 15.3 ओवरों में 44 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 61.3 ओवरों में 203 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई खेमा पहली पारी के आधार पर 99 रन की बढ़त हासिल कर चुका था। भारत ने दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के अर्धशतकों की बदौलत 205 रन बनाकर विपक्षी खेमे को जीत के लिए 107 रन का लक्ष्य दिया।

पारी की दूसरी गेंद पर जस्टिन लैंगर (0) का विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम संभल नहीं सकी। मेहमान टीम महज 93 रन पर सिमट गई। भारत ने मैच 13 रन के करीबी अंतर से अपने नाम किया।

इस पारी में हरभजन सिंह ने 10.5 ओवरों में 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि मुरली कार्तिक ने 12 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। मुकाबले में कुल सात विकेट लेने वाले मुरली कार्तिक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

मुरली कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में कुल तीन टेस्ट खेले, जिसमें 32.15 की औसत के साथ 13 विकेट हासिल किए।

जब अनिल कुंबले रिटायर हुए, तो मुरली कार्तिक को मौके दिए जा सकते थे, लेकिन अफसोस, ऐसा न हुआ। साल 2004 में अंतिम बार टेस्ट मैच खेलने वाले कार्तिक साल 2007 में आखिरी बार सीमित ओवरों के क्रिकेट में नजर आए।

मुरली कार्तिक ने भारत के लिए 8 टेस्ट मुकाबलों में 24 विकेट हासिल किए। वहीं, 37 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 37 विकेट चटकाए। मुरली कार्तिक भारत के लिए एक टी20 मुकाबला भी खेल चुके हैं।

Point of View

यह कहना उचित है कि मुरली कार्तिक की गेंदबाजी ने भारतीय क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा। उनके प्रदर्शन ने न केवल टीम की जीत में योगदान दिया, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।
NationPress
07/02/2026

Frequently Asked Questions

मुरली कार्तिक ने कब डेब्यू किया?
मुरली कार्तिक ने फरवरी 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कितने विकेट लिए?
मुरली कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में कुल 13 विकेट लिए।
क्या मुरली कार्तिक ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया?
जी हां, मुरली कार्तिक ने 8 टेस्ट मैचों में 24 विकेट हासिल किए।
मुरली कार्तिक का जन्म कब हुआ था?
मुरली कार्तिक का जन्म 11 सितंबर 1976 को मद्रास में हुआ था।
उन्होंने कितने वनडे मैच खेले?
मुरली कार्तिक ने 37 वनडे मैच खेले और 37 विकेट चटकाए।
Nation Press